1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इन 9 डायलॉग्स ने शाहरुख खान की 'जीरो' को बनाया और दमदार, फिल्म में दिखेगा लव-ट्राएंगल!

इन 9 डायलॉग्स ने शाहरुख खान की 'जीरो' को बनाया और दमदार, फिल्म में दिखेगा लव-ट्राएंगल!

 Written By: Swati Pandey
 Published : Nov 02, 2018 06:20 pm IST,  Updated : Nov 02, 2018 06:22 pm IST

ये हैं 'जीरो' के बेस्ट डायलॉग्स...

 Shah Rukh Khan in Zero- India TV Hindi
 Shah Rukh Khan in Zero Image Source : YOUTUBE

नई दिल्ली: पिछले कुछ समय से शाहरुख खान को ब्लॉकबस्टर का इंतजार है और उनकी आने वाली फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर देख कर लगता है कि उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म के ट्रेलर को शाहरुख के बर्थडे पर लॉन्च किया गया। ट्रेलर देख लगता है कि फिल्म में शाहरुख, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ का लव-ट्राएंगल है। 3:14 मिनट के ट्रेलर में कई अच्छे डायलॉग्स बोले गए हैं, जो फिल्म को और बेहतरीन बनाते हैं। आप भी पढ़िए फिल्म के कुछ बेहतरीन डायलॉग्स...

1. 38 की उम्र में जो कुंवारे घूमते हैं ना, उन्हें बारिश से डर नहीं लगता।

2. शादी किसे करनी थी, हमारे यहां प्लॉट देखने के पैसे थोड़े लगते हैं।

3. गुटखा खाते हो गपागप, स्पर्म छोटे पड़ गए और क्या।

Anushka Sharma in Zero
Image Source : YOUTUBEAnushka Sharma in Zero

4. बहुत मिलेंगे तुम्हारे जैसे... हमारे जैसे ही क्यों चाहिए आपको... गंवार पसंद हैं मुझे।

5. मैं उसके बराबर था और वो मेरे बराबर... अगर उसके साथ होता था तो जिंदगी बराबरी की कटती... पर जिंदगी काटनी किसे थी... हमें तो जीनी थी...

 Katrina Kaif in Zero
Image Source : YOUTUBE Katrina Kaif in Zero

6. और हम किसे के बराबर हो सकते...ये सपना भगवान ने हमसे छीन लिया था... बदले में हमने भगवान से पूरे हिंदुस्तान का सपना छीन लिया।

7. जीरो है तू बउआ सिंह जीरो।

8. रिश्ता बराबरी का अब हुआ है बउए।

9. कहानियों में सुना था कि मोहब्बत में आशिक चांद तक ले आते हैं, साले को हमने ये बात सीरियसी ले ली।

Shah Rukh Khan in Zero
Image Source : YOUTUBEShah Rukh Khan in Zero

जानते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ और बातें...

जीरो की रिलीज डेट?

शाहरुख खान की फिल्म जीरो 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।

जीरो स्टार कास्ट

शाहरुख खान

कटरीना कैफ
अनुष्का शर्मा

जीरो के निर्देशक कौन हैं?

आनंद एल रॉय

जीरो के प्रोड्यूसर कौन हैं?

जीरो शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, आनंद एल रॉय और करुणा बद्वाल प्रोड्यूस कर रहे हैं।​​​

जीरो के म्यूजिक डायरेक्टर कौन हैं?

अजय-अतुल ने जीरो का म्यूजिक दिया है।

Also Read:

Zero Trailer: शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'जीरो' का ट्रेलर, ये तो मस्ट वॉच है

शाहरुख खान की 'जीरो' का ट्रेलर देख बॉलीवुड सिलेब्रिटीज ने ऐसे किया रिएक्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन