1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान की 'जीरो' का ट्रेलर देख बॉलीवुड सिलेब्रिटीज ने ऐसे किया रिएक्ट

शाहरुख खान की 'जीरो' का ट्रेलर देख बॉलीवुड सिलेब्रिटीज ने ऐसे किया रिएक्ट

 Written By: Swati Pandey
 Published : Nov 02, 2018 05:48 pm IST,  Updated : Nov 02, 2018 08:27 pm IST

'जीरो' का ट्रेलर देख बॉलीवुड ने ऐसे किया रिएक्ट।

Shah Rukh Khan, Anushka Sharma in Zero- India TV Hindi
Shah Rukh Khan, Anushka Sharma in Zero Image Source : YOUTUBE

नई दिल्ली: शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में शाहरुख बौने के किरदार में हैं, अनुष्का दिव्यांग बनी हैं और कटरीना एक्ट्रेस का रोल निभा रही हैं। फिल्म में कॉमेडी और इमोशन्स दोनों देखने मिलेगा। ट्रेलर को लोग पसंद कर रहे हैं और कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज ट्वीट कर इसकी तारीफ कर रहे हैं।

आलिया भट्ट ने शाहरुख के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- ''यह बहुत-बहुत स्पेशल है। आपलोग मैजिकल हैं। इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकती।''

माधुरी दीक्षित नैने ने ट्वीट किया- ''हैप्पी बर्थडे शाहरुख। आपके फैंस के लिए जीरो का ट्रेलर एकदम सही रिटर्न गिफ्ट है। आपको सफलता हासिल हो।''

म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर विशाल ददलानी ने ट्वीट किया- ''जीरो के ट्रेलर को जरूर देखना चाहिए। शाहरुख फिर से खुद की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अनुष्का शर्मा सीमाहीन हैं। दिव्यांग का रोल करना आसान नहीं है। कोई मेलोड्रामा नहीं।''

कृति सैनन ने शाहरुख को बर्थडे विश करते हुए लिखा- ''हैप्पी बर्थडे शाह सर। जीरो देखने का इंतजार नहीं कर सकती। ट्रेलर को बहुत पसंद किया। फिल्म का इंतजार कर रही हूं। आपका आने वाला साल अच्छा हो। बहुत सारा प्यार।''

अदिती राव हैदरी ने ट्वीट किया- ''हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान।''

नील नितिन मुकेश को भी ट्रेलर बहुत पसंद आया।

आयुष्मान खुराना ने ऐसे किया रिएक्ट...

फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी। फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट और गौरी खान, आनंद एल रॉय और करुणा बद्वाल प्रोड्यूस किया है।​​​

देखें फिल्म का ट्रेलर...

Also Read:

Zero Trailer: शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'जीरो' का ट्रेलर, ये तो मस्ट वॉच है

इन 9 डायलॉग्स ने शाहरुख खान की 'जीरो' को बनाया और दमदार, फिल्म में दिखेगा लव-ट्राएंगल!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन