1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: रणवीर के डांस को लेकर शाहरुख मे जताई प्रतिक्रिया

VIDEO: रणवीर के डांस को लेकर शाहरुख मे जताई प्रतिक्रिया

रणवीर सिंह ने हाल ही में शाहरुख खान की 1993 में आई फिल्म 'डर' के लोकप्रिय गाने ‘तू मेरे सामने’पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। रणवीर के इस वीडियो ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को भी हैरान कर दिया हैं।

shah- India TV Hindi
shah

नई दिल्ली: अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में शाहरुख खान की 1993 में आई फिल्म 'डर' के लोकप्रिय गाने ‘तू मेरे सामने’पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। उनका यह वीडियो लोगों के बीच खूब पसंद किया गया है। रणवीर के इस वीडियो ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को भी हैरान कर दिया है। दरअसल रणवीर इन दिनों स्विटजरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने बर्फ की वादियों में शाहरुख की थ्रिलर फिल्म के इस गाने का वीडियो बनाया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़े:- 

शाहरुख ने इस पर प्रतिक्रिया जताते हुए ट्वीट किया, "मैं उठा और 'डर' का यह गाना देखा, मैंने सोचा 'अरे वाह मैं डांस कर सकता हूं' फिर मुझे पता चला ये तो तुम हो। पता नहीं तुझे देखूं या प्यार करूं!" किंग खान के इस ट्वीट के बाद रणवीर ने भी ट्वीट करते हुए कहा, "मैं उस जुनून को महसूस करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वहां मैं ठंड महसूस कर रहा था! मैं आपसे प्यार करता हूं श-श-श-श- शाहरुख!!!"

1993 में यह गाना यह शाहरुख खान और जूही चावला पर फिल्माया गया था। उस समय यह गाना दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। रणवीर ने इस गाने में शाहरुख को काफी हद तक कॉपी करने की कोशिश की है। उन्होंने कपड़े भी वैसे ही पहने है जैसे उस समय शाहरुख ने पहने थे।

रणवीर पिछले काफी दिनों से अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर मुख्य किरदारों में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News