1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख ने कहा, ‘रईस’ में साथी कलाकारों से मिली मदद

शाहरुख ने कहा, ‘रईस’ में साथी कलाकारों से मिली मदद

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रईस के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। राहुल ढोलकिया निर्देशित इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मोहम्मद जीशान अयूब भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। शाहरुख का कहना है कि...

shah rukh khan- India TV Hindi
shah rukh khan

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रईस के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। राहुल ढोलकिया निर्देशित इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मोहम्मद जीशान अयूब भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। शाहरुख का कहना है कि फिल्म में उनके साथ काम करने वाले सह-कलाकार अभिनय की वास्तविक दुनिया से संबंध रखते हैं और इससे उन्हें इस फिल्म में यथार्थवादी अभिनय करने में मदद मिली है।

इसे भी पढ़े:-

शाहरुख ने पहली बार इन तीनों कलाकारों के साथ काम किया है। अभिनेता ने इन सह-कलाकारों के साथ काम करने के अनुभव के बारे में मीडिया के बताया, "वे सभी अभिनय की वास्तविक दुनिया से आते हैं। मैंने जितनी लोकप्रिय फिल्में की है उतनी उन्होंने नहीं की है। मेरे लिए रईस का किरदार निभाने के लिए यथार्थवादी रूप में अभिनय करने वाले लोगों से घिरा होना जरूरी था।"

शाहरुख ने बताया कि जैसा अभिनय वह करते हैं उसके विपरीत माहिरा, नवाज और जीशान ने हर दृश्य में अलग तरीके से अभिनय किया। तीनों का यथार्थवादी अभिनय शाहरुख के अभिनय में परिलक्षित होता है।

फिल्म 'रईस' 25 जनवरी को रिलीज हो रही हैं। शाहरुख इम्तियाज अली की आगामी फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ काम कर रहे हैं। वह अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में मेहमान भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News