1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: प्रियंका चोपड़ा ने किया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ये बड़ा खुलासा

VIDEO: प्रियंका चोपड़ा ने किया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ये बड़ा खुलासा

 Published : Jan 19, 2017 07:19 pm IST,  Updated : Jan 19, 2017 07:19 pm IST

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 5' का हर एपिसोड खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में आने वालीं सभी हस्तियां अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का खुलासा कर रही हैं। इस बार दुनियाभर में अपनी खास पहचान बनाने वालीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शो में नज

priyanka Chopra- India TV Hindi
priyanka Chopra

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 5' का हर एपिसोड खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में आने वालीं सभी हस्तियां अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का खुलासा कर रही हैं। इस बार दुनियाभर में अपनी खास पहचान बनाने वालीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शो में नजर आएंगी। लेकिन उनके आने पर किसी को भी इसका अंदाजा नहीं था कि वह शो में अपनी निजी जिंदगी के अहम राज से पर्दा उठाया है।

इसे भी पढ़े-

हाल ही में इस एपिसोड का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें प्रियंका बेबाक अंदाज में करण के सभी सवालों का जवाब देती हुईं नजर आ रही हैं। यहां उन्होंने फोन सेक्स से लेकर अपने पार्टनर के साथ शॉवर लेने जैसी सभी बोल्ड बातों को स्वीकार किया। यहां उन्होंने अपने सुसाइड, शादी और बच्चों पर किए सवालों का भी बखूबी जवाब दिया।

वैसे एक बात तो कहनी पड़ेगी बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने के दौरान प्रियंका पहले से कही ज्यादा बोल्ड और बिंदास हो गई हैं। प्रियंका के फैंस उनके इस एपिसोड के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह एपिसोड रविवार रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा।

बता दें कि प्रियंका इन दिनों अपने अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इसके अलावा वह फिल्म बेवॉच से हॉलीवुड में कदम रख रही हैं। इस फिल्म में वह खलनाइका का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन