1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका ने लगातार दूसरी बार पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड किया अपने नाम

प्रियंका ने लगातार दूसरी बार पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड किया अपने नाम

 Published : Jan 19, 2017 12:26 pm IST,  Updated : Jan 19, 2017 12:35 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने अपने शानदार अभिनय से दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बना ली है। उनके अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' के लिए उन्हें खूब सराहा गया है। अब प्रियंका को लगातार दूसरी बार अपने इस अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' के लिए...

priyanka- India TV Hindi
priyanka

लॉस एंजेलिस: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने शानदार अभिनय से दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बना ली है। उनके अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' के लिए उन्हें खूब सराहा गया है। अब प्रियंका को लगातार दूसरी बार अपने इस अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' के लिए 'पसंदीदा ड्रामेटिक टीवी अभिनेत्री' के रूप में 'पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड' से नवाजा गया है। प्रियंका ने पहला 'पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड' 2016 में 'नई टीवी सीरीज के लिए पसंदीदा अभिनेत्री' वर्ग में एफबीआई एजेंट एलेक्स पेरिस का किरदार निभाने के लिए जीता था।

इसे भी पढ़े:-

‘ग्रेज एनाटॉमी’ की अदाकारा एलेन पोम्पिओ और वियोला डेविज को पीछे छोड़ते हुए 2017 पीपल चॅाइस अवार्ड में पसंदीदा ड्रामेटिक टीवी अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया है। पसंदीदा ड्रामेटिक श्रेणी में विजेता घोषित किए जाने के बाद प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा को गले लगाया और फिर वह पुरस्कार लेने मंच पर गई।

इस श्रेणी में कैरी वाशिंगटन और ताराजी पी हेनसन भी नामित थीं।

पुरस्कार मिलने से अभिभूत प्रियंका ने कहा कि वह पॉम्पेओ, डेविस और अन्य के साथ नामित होकर सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, “आप लोगों का शुक्रिया। यह सफर अद्भुत रहा। मेरे साथ आज इस श्रेणी में नामित हर एक महिला, ये सभी बेहतरीन अभिनेत्रियां ही मेरे टेलीविजन शो करने का कारण हैं।“

इस दौरान प्रियंका के ‘बेवॉच’ के सह-कलाकार ड्वेन जॉनसन लगातार दर्शक दीर्घा से उनकी हौसला अफ़ज़ाई करते दिखे।  प्रियंका के अलावा 2017 पीपल चॅाइस अवार्ड में भारतीय मूल की लिली सिंह को भी पसंदीदा यूट्यूब स्टार की श्रेणी में नामित किया गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन