1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण बनना चाहती हैं इनके बच्चे की मां

दीपिका पादुकोण बनना चाहती हैं इनके बच्चे की मां

 Published : Jan 19, 2017 01:02 pm IST,  Updated : Jan 19, 2017 01:15 pm IST

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने हॉलीवुड करियर को लेकर खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय चैट शो 'द एलेन डिजेनर्स शो' में पहली बार शामिल हुईं दीपिका ने इस बात का खुलासा किया है कि...

deepika- India TV Hindi
deepika

लॉस एंजेलिस: बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने हॉलीवुड करियर को लेकर खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय चैट शो 'द एलेन डिजेनर्स शो' में पहली बार शामिल हुईं दीपिका ने इस बात का खुलासा किया है कि वह हॉलीवुड के एक्शन अभिनेता विन डिजल के प्रति बहुत आकर्षित हैं और अपने मन में उन्होंने डिजल के साथ 'अद्भुत बच्चे' पैदा होने की बात भी सोच ली है। जब शो की मेजबान एलेन डिजेनर्स ने दीपिका से जब फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द जेंडर केज' के सह-कलाकार के साथ पर्दे पर शानदार तालमेल का राज पूछा तो उन्होंने यह बात कही। मंगलवार को इस एपिसोड की शूटिंग की गई।

इसे भी पढ़े:-

एलेन ने दीपिका से विन और उनके बीच 'रोमांस' के बारे में पूछा तो दीपिका ने भी कहा, "आग के बिना धुआं नहीं उठता!" उन्होंने कहा, "हालांकि, यह सब मेरे मन में है, मेरा मतलब मैं मन ही मन में सोचती हूं कि हम दोनों साथ हैं, हम दोनों में अच्छी बन रही है, हम साथ रह रहे हैं और हमारे अद्भुत बच्चे हैं।" इस एपिसोड का प्रसारण अमेरिका में बुधवार को और भारत में गुरुवार को रोमेडी नाउ चैनल पर होगा।

उन्होंने बताया कि वास्तव में उन्होंने दो या तीन साल पहले फिल्म 'फ्यूरियस-7' के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन बात नहीं बनी, फिर एक साल पहले उन्हें पैरामाउंट पिक्चर्स से फोन आाय कि वे उन्हें 'ट्रिपल एक्स : द जेंडर केज' में कास्ट करना चाहते हैं।

दीपिका जल्द ही बॉलीवुड में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'पद्मावती' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के साथ नजर आ रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन