A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने कहा उनसे ज़्यादा हैंडसम और सयाना कोई नहीं

शाहरुख खान ने कहा उनसे ज़्यादा हैंडसम और सयाना कोई नहीं

हिन्दी फिल्मों के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान ने कहा है कि वह सबसे ज्यादा सयाने हैं। यहां तक कि उनके बड़े बेटे आर्यन खान भी उन जैसे सयाने नहीं।

shah - India TV Hindi
shah

नोएडा: बॉलीवुड में अपने अभिनय और रोमांटिक अंदाज से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले किंग शाहरुख खान का मानना है कि उनसे ज्यादा समझदार कोई हो ही नहीं सकता। हाल ही में हिन्दी फिल्मों के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख ने कहा है कि वह सबसे ज्यादा सयाने हैं। यहां तक कि उनके बड़े बेटे आर्यन खान भी उन जैसे सयाने नहीं। शाहरुख कभी अपनी मन की बात लाग-लपेट के साथ या उसमें घालमेल कर नहीं बोलते हैं। वह बेबाकी से अपनी बात कहते हैं।

इसे भी पढ़े:- शाहरुख खान ने कहा, बच्चों के साथ वक्त बिताना अब और भी मज़ेदार

शाहरुख ने बादलों के बीच मनाया अबराम का जन्मदिन

सरेआम घूमते हुए इन सितारों को नहीं पहचान पाए लोग

OMG! शाहरुख से सिर्फ 14 साल छोटे हैं बड़े बेटे आर्यन खान

इसलिए जब संवाददाता ने उनसे पूछा कि उन्हें क्या लगता है कि किशोरावस्था में वह ज्यादा सयाने थे या उनका बड़ा बेटा आर्यन ज्यादा सयाना है? तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "मुझसे ज्यादा सयाना कोई नहीं है और शायद मुझसे ज्यादा बेहतर दिखने वाला भी कोई नहीं है। वह (आर्यन) मुझसे बेहतर कपड़े पहनता है, क्योंकि वह मेरे कपड़े मार लेता है। लेकिन वह मुझसे सयाना नहीं है।"

और 3 साल के बेटे अबराम का क्या? जो अपने भोलेपन से सबका ध्यान खींच लेता है। इस पर शाहरुख ने कहा, "मैं साफ-साफ कहता हूं कि मेरे परिवार में या परिवार के बाहर मुझसे सयाना कोई नहीं है। मैं बहुत कूल हूं।" 'किंग खान' यहां मंगलवार को इंडोर थीम पार्क 'किडजानिया' आए थे, जिसमें वह 26 फीसदी के शेयरधारक हैं। इस दौरान उन्होंने बातचीत की।

हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक शाहरुख के बेटे आर्यन ने हाल ही में स्नातक की है। उन्होंने कहा, "मैं बच्चों के लिए कुछ न कुछ करने की कोशिश करता हूं। कई बार यह काम कर जाती है और कई बार नहीं करती। माशाल्लाह, इसने (किडजानिया) बहुत अच्छा काम किया है।" उनका मानना है कि मनोरंजन करने व कुछ सिखाने वाले थीम पार्क एक ऐसी जगह हैं, जो भारत में फल-फूल सकते हैं।

Latest Bollywood News