1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने कहा, बच्चों के साथ वक्त बिताना अब और भी मज़ेदार

शाहरुख खान ने कहा, बच्चों के साथ वक्त बिताना अब और भी मज़ेदार

 Published : Jun 01, 2016 11:57 pm IST,  Updated : Jun 01, 2016 11:58 pm IST

शाहरुख के बेटे आर्यन ने हाल में स्कूल की पढ़ाई पूरी की है जबकि बेटी सुहाना ने हाल में अपना 16वां जन्मदिन मनाया। अभिनेता ने अपने दोनों बच्चों को लेकर कहा कि बच्चों के साथ बात करना अब और मजेदार हो गया है।

shah- India TV Hindi
shah

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने हाल ही में अपने छोटे नवाब अबराम का तीसरा जन्मदिन मनाया है। इससे पहले वह अपने बड़े बेटे आर्यन की ग्रेजुशन पार्टी में शामिल होने के लिए लंदन भी गए थे। शाहरुख के बेटे आर्यन ने हाल में स्कूल की पढ़ाई पूरी की है जबकि बेटी सुहाना ने हाल में अपना 16वां जन्मदिन मनाया। अभिनेता ने अपने दोनों बच्चों को लेकर कहा कि बच्चों के साथ बात करना अब और मजेदार हो गया है।

इसे भी पढ़े:- शाहरुख ने बादलों के बीच मनाया अबराम का जन्मदिन

OMG! शाहरुख से सिर्फ 14 साल छोटे हैं बड़े बेटे आर्यन खान

आखिर शाहरुख को बच्चों का बड़ा होना क्यों नहीं है पसंद

'फैन' के स्टार शाहरुख ने बेटी सुहाना के साथ समय बिताने के लिए काम से छह दिन की छुट्टी ली थी। उन्होंने कहा कि 16 से 18 साल की उम्र में बच्चे मां बाप के और करीब होना चाहते हैं। शाहरुख ने कहा, "वे विदेशों में पढ़ाई कर रहे हैं, मुझे उनकी कमी बहुत खलती है लेकिन उनकी वजह से मुझे छुट्टी लेने का मौका मिल जाता है, नहीं तो मैं काम में डूबा रहता हूं।" अभिनेता ने कहा कि वह सुहाना और आर्यन को छोटे बच्चों जैसे लाड़ प्यार करते हैं।

उन्होंने कहा, "यह सच में अच्छा है, हम काफी अच्छा समय गुजारते हैं। उनके साथ बातचीत करना शानदार होता है। मैं उनसे ऐसे पेश आता हूं जैसे कि वह दो या तीन साल के हों, लेकिन वे बड़े हैं।" शाहरुख और गौरी खान के तीन बच्चे हैं- बेटी सुहाना, बेटा आर्यन और सबसे छोटा तीन साल का बेटा अबराम।

शाहरुख हाल में मनीष शर्मा की फिल्म 'फैन' में देखे गए थे। अब वह जल्द ही राहुल ढोलकिया की आगामी फिल्म 'रईस' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। खबरों की मानें तो इस फिल्म के एक गाने में सनी लियोन भी शाहरुख के साथ टुमके लगाते हुए दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन