1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: शाहरुख ने फैंस के लिए की अजीबो-गरीब हरकतें

VIDEO: शाहरुख ने फैंस के लिए की अजीबो-गरीब हरकतें

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फैन' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में शाहरुख को उनके फैंस ने कई टास्क दिए।

shah- India TV Hindi
shah

नई दिल्ली: शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फैन' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अब जब फिल्म का नाम ही 'फैन' रखा गया है तो किंग खान को अपने फैंस को खुश भी करना पड़ेगा। इसके लिए हाल ही में फैन के ऑफिशिल अकाउंट पर एक टास्क रखा गया था जिसमें फैंस शाहरुख को बताएंगे कि वह अपने सुपरस्टार से क्या करवाना चाहते हैं। इसका वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमें शाहरुख को उनके फैंस ने कई टास्क दिए और उन्होंने सभी टास्क को चुटकियों में पूरा भी कर दिया।

इसे भी पढ़े:- शाहरुख खान ने पूरा किया सनी का ये सपना

इस वीडियो में किंग खान को टास्क करते देख आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। एक फैन ने उन्हें टास्क दिया कि उन्हें बिना हाथ लगाए केक खाना है, तो दूसरे ने कहा कि, उन्हें अपने सर पर बॉल रखनी है और उसे गिरने नहीं देने। ऐसे ही कई मुश्किल टास्क शाहरुख इस वीडियो में हंसते-हंसते बड़ी ही आसानी से कर जाते हैं। लेकिन एक टास्क शाहरुख को ऐसा दिया गया जिसमें वह नाकामयाब होते हुए दिखे। वह टास्क जानने के लिए आपको यह मजेदार वीडियो देखना होगा।

'फैन' में शाहरुख खान डबल रोल निभाते हुए नजर आएंगे। एक किरदार में वह सुपरस्टार और दूसरे में उसके फैन का किरदार निभाते हुए दिखेंगे। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में शाहरुख के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म से वह बॉलीवुड में कदम रखने जा रहा है। इसके अलावा शाहरुख खान जल्द ही फिल्म रईस में नजर आएंगे जो ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो:-

Latest Bollywood News