नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने हाल ही में बताया है कि उनका एक सपना सच हो गया है। सनी का सपना था कि वह बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिले और अब उनका यह सपना पूरा हो ही गया। हाल शाहरुख खान की आगामी फिल्म रईस में सनी को उनके साथ काम करने का मौका मिला है। इस फिल्म में वह एक आइटम नंबर करती हुई दिखेंगी। इसे लेकर सनी बेहद उत्साहित हैं। सनी ने कुछ वक्त पहले ट्वीट कर बताया था, "फिल्म के सेट पर पहली बार। खुद को चिकोटियां काटती रही कि मैं सपना देख रही हूं या यह सच है। पहला दिन बेहतरीन! राहुल ढोलकिया, रितेश ढोलकिया और शाहरुख खान।"
इसे भी पढ़े:- सनी लियोन बनी शाहरुख खान की फिल्म का हिस्सा
इसके बाद सनी ने ट्वीट कर कहा, "शाहरुख खान, राहुल ढोलकिया और रितेश सिधवानी के साथ 'रईस' के 100वें दिन का हिस्सा बनने के लिए खुश हूं।" यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकि और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। माहिरा इस फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर रही हैं।
इस फिल्म में सनी और शाहरुख पहली बार पर्दे पर साथ अभिनय करते हुए नजर आएंगे। सनी को इससे पहले मिलाफ जावेरी की फिल्म 'मस्तीजादे' में नजर आई थीं।
शाहरुख खान इसके अलावा आगामी फिल्म 'फैन' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में किंग खान डबल रोल निभाते हुए दिखेंगे। एक किरदार में वह फैन और सुपरस्टार के किरदार में दिखेंगे। फिल्म 15 अप्रैल को सिनेमाघरों में किलीज की जाएगी।