1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोन बनी शाहरुख खान की फिल्म का हिस्सा

सनी लियोन बनी शाहरुख खान की फिल्म का हिस्सा

 Published : Mar 26, 2016 08:25 pm IST,  Updated : Mar 26, 2016 08:25 pm IST

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म आगामी ‘रईस’ इन दिनों खूब चर्चा है। बॉलीवुड कई सितारे ऐसे हैं जो उनकी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहते हैं।

sunny- India TV Hindi
sunny

मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म आगामी ‘रईस’ इन दिनों खूब चर्चा है। बॉलीवुड कई सितारे ऐसे हैं जो उनकी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहते हैं। हाल ही खबर आई है कि किंग खान के साथ काम करने का मौके अभिनेत्री सनी लियोन को मिल गया है। फिल्म 'रईस' के निर्माता रितेश सिद्धवानी ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि पूर्व पॉर्न स्टार सनी लियोन, राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म का हिस्सा हैं।

इसे भी पढ़े:- ये सुपरहीरो है शाहरुख खान के फेवरेट

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "तो हमारे पास लैला सनी लियोन हैं। शाहरुख खान और 'बनिया का दिमाग' राहुल ढोलकिया 'रईस' में..क्या आपको हैरानी हो रही है कि आगे क्या होना है?"

इसके बाद सनी ने ट्वीट कर कहा, "फिल्म के सेट पर पहली बार। खुद को चिकोटियां काटती रही कि मैं सपना देख रही हूं या यह सच है। पहला दिन बेहतरीन! राहुल ढोलकिया, रितेश ढोलकिया और शाहरुख खान।"

फिल्म 'रईस' में शाहरुख के अलाव नवाजुद्दीन सिद्दिकी और पाकिस्तान की प्रतिभाशाली अभिनेत्री माहिरा खान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इसके अलावा शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फैन’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में वह डबल रोल निभाते हुए नजर आएंगे। एक किरदार में वह सुपरस्टार और दूसरे में उसके फैन की भूमिक में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म 15 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन