अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बड़ी खबर सामने आई है। टिन्नू समेत सभी 8 आरोपियों से करीब 80 लाख रुपए की रिकवरी हुई है। इस बारे में ट्रस्ट ने रिकवरी करके पुलिस को बताया है। सूत्रों के मुताबिक, सबसे ज्यादा रिकवरी अविनाश शुक्ला से हुई है। एग्जेक्ट एमाउंट अभी क्लीयर नहीं है।
टिन्नू से भी ज्यादा रिकवरी अविनाश शुक्ला से हुई
आज अयोध्या पुलिस की जांच का केंद्र सिर्फ अविनाश शुक्ला था। सूत्रों के मुताबिक, अविनाश शुक्ला अनुकल्प, लवकुश की तरह आउटसोर्स था। सूत्रों के मुताबिक टिन्नू से भी ज्यादा रिकवरी अविनाश शुक्ला से हुई है। आज अविनाश से ही सिर्फ अयोध्या पुलिस ने पूछताछ कर उसके बयान दर्ज किए हैं।
इसके बयान को स्टडी करने के बाद जल्द पुलिस कोर्ट में फिर से एप्लिकेशन लगाकर टिन्नू समेत बाकी 6 आरोपियों से पूछताछ के लिए अलग-अलग एप्लिकेशन लगाएगी।
अनिल मिश्रा, गोपाल राव के बयान अभी दर्ज नहीं हुए
अनिल मिश्रा, गोपाल राव से अभी स्टेटमेंट दर्ज नहीं किए गए हैं, जल्द हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, करीब 79 लाख कुछ हजार बरामद करके ट्रस्ट ने पुलिस को दिए, इसमें से सबसे बड़ी रिकवरी अविनाश के यहां से हुई है।
इंडिया टीवी ने परसो सबसे पहले अविनाश शुक्ला के भाई अभिषेक के योग सेंटर के बाहर का सीसीटीवी चलाया था, जिसमें 5 जून को चंपत के कहने पर ट्रस्ट के कुछ लोग और पुलिस जो चंपत की क्लोज थी, एक बैग रिकवर करके अविनाश को लेकर गई थी।
इसके बाद अलग-अलग रिकवरी में सूत्रों के मुताबिक, मोटा अमाउंट अविनाश के ठिकानों से रिकवर हुआ है। आज सिर्फ अविनाश शुक्ला से जेल में पूछताछ हुई है। जरूरत के हिसाब से बाकी आरोपियों से जेल में पूछताछ के लिए पुलिस कोर्ट में एप्लिकेशन लगाएगी। इसके बाद जेल में टिन्नू समेत बाकी आरोपियो से पूछताछ होगी। सूत्रों के मुताबिक सभी 8 आरोपियों से पूछताछ करने की परमिशन कोर्ट से मिल चुकी है।
गौरतलब है कि जब से राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया है, तब से पूरे देश की नजरें इस मामले पर टिकी हुई हैं। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और लगातार जांच और पूछताछ चल रही है।
ये भी पढ़ें-