1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने बेटे अबराम और गणपति विसर्जन सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की

शाहरुख खान ने बेटे अबराम और गणपति विसर्जन सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की

शाहरुख खान के घर हर साल की तरह इस साल भी गणपति बप्पा आए थे। गणपति विसर्जन पर शाहरुख ने बेटे अबराम और गणपति बप्पा की फोटोज शेयर की हैं।

Shah rukh khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Shah rukh khan

बॉलीवुड के बाकि सितारों की तरह शाहरुख खान के घर भी गणपति बप्पा पधारे थे। कल विसर्जन के दिन गणेश भगवान की आरती करने के बाद शाहरुख ने गणपति बप्पा को अलविदा कह दिया। गणेश विसर्जन के बाद शाहरुख ने सोशल मीडिया पर गणपति विसर्जन और बेटे अबराम की फोटोज शेयर की हैं।

शाहरुख खान ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- पूजा हो गई। विसर्जन हो गया। गणपति बप्पा मोरया। पूरी दुनिया की खुशियां सभी के परिवार में आएं। इन फोटो में गणपति बप्पा की मूर्ति मंदिर में रखी हुई है। साथ ही अबराम इन फोटोज में साइड से नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें सिर्फ शाहरुख खान ने ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सितारों ने धूमधाम से गणेश विसर्जन किया। नील नितिन मुकेश, भूषण कुमार जैसे सितारों ने गणेश विसर्जन किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही हैं जिसमें नील नितिन मुकेश ढोल पर नाचते नजर आ रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ के साथ नजर आए थे। 'जीरो' के बाद शाहरुख ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। फैन्स को शाहरुख की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Also Read:

The Sky Is Pink: शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा को पकड़ कर रोने लगी थीं डॉयरेक्टर सोनाली बोस

फिल्म 'बाजीगर' के इस गाने में शाहरुख का लुक गौरी खान ने किया था डिजाइन, फोटो शेयर कर कही ये बड़ी बात

Latest Bollywood News