A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नन्हे अबराम ने पापा शाहरुख के लिए बनाया ऐसा गिफ्ट

नन्हे अबराम ने पापा शाहरुख के लिए बनाया ऐसा गिफ्ट

हाल ही में मनाए गए फादर्स-डे के मौके पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने आभार व्यक्त किया था। इनमें शाहरुख के बेटे अबराम भी शामिल हैं, जिन्होंने इस मौके पर पिता शाहरुख के लिए एक गिफ्ट बनाया।

shah- India TV Hindi
shah

नई दिल्ली: हर साल जून में तीसरे रविवार को मनाए जाने वाले फादर्स-डे के मौके पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर आभार जताया था। इनमें अब किंग शाहरुख खान के छोटे नवाब अबराम भी शामिल हो गए हैं। अबराम की क्यूटनेस तो सभी के बीच काफी लोकप्रिय ही है। लेकिन फादर्स-डे पर पिता शाहरुख को दिए उनके गिफ्ट को देखकर आप भी उनसे प्यार करने लगेंगे। दरअसल अबराम ने पिता शाहरुख के लिए एक ग्रीटिंग कार्ड बनाकर उन्हें दिया था। इस ग्रीटिंग को किंग खान की पत्नी गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस कार्ड पर बेहद प्यारे अंदाज में 'आई लव पापा' लिखा हुआ नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़े:- शाहरुख खान ने कहा उनसे ज़्यादा हैंडसम और सयाना कोई नहीं

शाहरुख खान ने कहा, बच्चों के साथ वक्त बिताना अब और भी मज़ेदार

शाहरुख ने बादलों के बीच मनाया अबराम का जन्मदिन

वाकई यह कार्ड दिल को छू जाने वाला है। अबराम हाल ही में 3 साल के हुए हैं। शाहरुख ने लंदन से आते हुए अबराम का जन्मदिन विमान में मनाया था। अबराम का जन्म 2013 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। शाहरुख और गौरी के तीन बच्चे अबराम, सुहाना और आर्यन हैं। लेकिन इनमें अबराम ही अपनी क्यूटनेस के कारण सबसे ज्यादा सुर्खियों  में छाए रहते हैं।

वहीं अगर बात करें पापा शाहरुख की तो वह हाल में मनीष शर्मा की फिल्म 'फैन' में देखे गए थे। अब वह जल्द ही राहुल ढोलकिया की आगामी फिल्म 'रईस' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। खबरों की मानें तो इस फिल्म के एक गाने में सनी लियोन भी शाहरुख के साथ टुमके लगाते हुए दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News