मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान 2 नवंबर को 51 वर्ष के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन के इस खास मौके किंग खान के फैंस ने उन्हें ढ़ेरों शुभकामनाएं दी। कुछ उन्हें सोशल मीडिया पर ही अपने-अपने अंदाज में बधाई दीं। वहीं शाहरुख की एक झलक पाने के लिए उनके निवास 'मन्नत' के बाहर प्रशंसकों का तांता लग गया। शाहरुख ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और बेटे अब्राहम के साथ घर की छत पर पहुंचे।
इसे भी पढ़े:- बॉलीवुड सितारों ने शाहरुख को दी जन्मदिन की बधाई
इससे उत्साहित शाहरुख ने अपने प्रशंसकों के प्यार का आभार व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, "अगर मैं आपके सामने कूदकर आ जाता तो आप मुझे घर ले जाते। आपका यहां आना और मेरा जन्मदिन खास बनाने के लिए धन्यवाद। बहुत-बहुत प्यार।"
उन्होंने दुनियाभर के प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "दुनियाभर से आई बधाई के लिए धन्यवाद। आपने मुझे खास महसूस कराया। सचुमच यह मेरे लिए खास पल था।" उन्होंने अपना एक एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनके घर के बाहर खड़े ढेरों फैंस नजर आ रहे हैं।
किंग खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ और ‘रईस’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख लंबे वक्ते से ‘रईस’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है।
Latest Bollywood News