1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड सितारों ने शाहरुख को दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड सितारों ने शाहरुख को दी जन्मदिन की बधाई

 Published : Nov 02, 2016 08:27 pm IST,  Updated : Nov 02, 2016 08:27 pm IST

शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस खास मौके पर सिनेमा जगत की कई हस्तियों ने इस दिन की बधाईयां दी हैं। सभी ने अपने-अपने अनोखे अंदाज उन्हें शुभकामनाएं दीं।

shah- India TV Hindi
shah

मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस खास मौके पर सिनेमा जगत की कई हस्तियों ने इस दिन की बधाईयां दी हैं। सभी ने अपने-अपने अनोखे अंदाज उन्हें शुभकामनाएं दीं। शाहरुख की करीबी दोस्तों में शुमार निर्देशक फराह खान ने ट्वीट किया, “लाखों यादें हैं...हजारों साझा सपने हैं...सैकड़ों मजाक हैं....दोस्ती इनसे बनी है। जन्मदिन की मुबारकबाद शाहरूख खान।“

इसे भी पढ़े:-

जल्द ही शाहरुख के साथ फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में नजर आने वालीं अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा, “उस शख्स को जन्मदिन की बधाई जो दिलों पर राज करता है और जो दिल के बहुत साफ इंसान हैं।“

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा, “शाहरूख, आप रॉकस्टार हैं।...छाए रहिए मेरे भाई... आप पर ईश्वर की कृपा बनी रहे।“

सुशांत सिंह राजपूत ने ट्वीट किया, “असली जादू वो है कि आपको उसकी भूमिका का पता नहीं हो और आप जानना भी नहीं चाहते हैं...लेकिन आप इसे बड़ी हैरानी से देखते रहना चाहते हैं...शाहरूख खान को जन्मदिन की मुबारकबाद।“

अनिल कपूर, बिपाशा बसु और अभिषेक बच्चन सहित कई अन्य सितारों ने भी किंग खान को जन्मदिन की बधाई दी।

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ और ‘रईस’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख लंबे वक्ते से ‘रईस’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन