A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मर के जिंदा हुए शाहरुख खान, जानिए क्या है पूरा मामला

मर के जिंदा हुए शाहरुख खान, जानिए क्या है पूरा मामला

शाहरुख खान के फैंस के लिए हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। बुधवार को अचानक ही उनकी टीम के सदस्यों दुनिया के हर कोने से फोन आने लगे और सभी सिर्फ शाहरुख की सलामती के बारे में ही सवाल कर रहे थे। दरअसल...

shah- India TV Hindi
shah

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के फैंस के लिए हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। बुधवार को अचानक ही उनकी टीम के सदस्यों दुनिया के हर कोने से फोन आने लगे और सभी सिर्फ शाहरुख की सलामती के बारे में ही सवाल कर रहे थे। दरअसल यूरोपियन न्‍यूज नेटवर्क ईआई पायस टीवी ने अपनी ब्रेकिंग न्यूज में चलाया कि एक प्राइवेट प्लेन क्रैश होने की वजह से शाहरुख खान सहित 7 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी खबर में यह तक बताया कि शाहरुख प्लेन से पेरिस जा रहे थे। इस खबर के बाद से ही किंग खान देश और विदेशों में मौजूद फैंस बेचैन हो गए। वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब किसी हस्ती की मौत की अफवाह उड़ाई गई है।

हाल ही में टीवी की लोकप्रिय अदाकारा श्वेता तिवारी की मौत की अफवाह उड़ी थी। हालांकि इन दोनों से पहले अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार और कादर खान जैसी दिग्गज हस्तियों के भी निधन की अफवाहें आ चुकी हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई पुलिस के कमीश्नर ने भी शाहरुख खान की टीम से इस अफवाह की पुष्टि की है। इसके बाद उन्हें बताया कि किंग खान बिल्कुल ठीक हैं और फिलहाल अपनी अगली फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं।

इस तरह की खबरें चलने के बाद दुनियाभर से शाहरुख के फैंस उनकी सलामती के लिए दुआएं करने लगे थे। पिछले साल दिग्गज अभिनेता शशि कपूर के निधन की खबर पर ऋषि कपूर ने इसे झूठा बताया था। तुषार के बेटे की बर्थ डे पार्टी में तैमूर रहे आकर्षण का केंद्र

Latest Bollywood News