1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तुषार के बेटे की बर्थ डे पार्टी में तैमूर रहे आकर्षण का केंद्र

तुषार के बेटे की बर्थ डे पार्टी में तैमूर रहे आकर्षण का केंद्र

 Published : Jun 02, 2017 08:13 am IST,  Updated : Jun 02, 2017 08:13 am IST

तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य एक साल के हो चुके हैं। तुषार ने 1 जून को अपने लाडले का जन्मदिन खूब धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। लेकिन यहां लक्ष्य के अलावा जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वह है करीना कपूर खान और सैफ अली खान के नन्हें शहजादे तैमूर अली खान।

Taimur- India TV Hindi
Taimur

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य एक साल के हो चुके हैं। तुषार ने 1 जून को अपने लाडले का जन्मदिन खूब धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां भी नजर आईं। वैसे इस पार्टी में कई बच्चों को शामिल किया गया था, लेकिन लक्ष्य के अलावा जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वह है करीना कपूर खान और सैफ अली खान के नन्हें शहजादे तैमूर अली खान। वैसे तो करीना को पिछले कुछ वक्त से हर जगह बेटे तैमूर के साथ ही देखा जा रहा है। लेकिन इस पार्टी की जो तस्वीर सामने आई हैं, उनमें तैमूर का चेहरा मम्मी करीना की गोद में बिल्कुल साफ दिखाई दे रहा है और वह बेहद क्यूट भी दिख रहे हैं। पार्टी में जैसे ही नजरें करीना पर पडीं तो उनकी गोद में तैमूर को देखकर उन्हीं पर टिकी रह गईं।

इन तस्वीरों के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगीं। वैसे बर्थ डे बेशक लक्ष्य का था, लेकिन इसमें तैमूर ने महफिल लूट ली थी। वैसे अब तक करीना जब भी बेटे तैमूर के साथ दिखी हैं वह उन्हें कैमरे की नजरों से बचाती ही रही हैं, लेकिन इस बार उन्होंने तैमूर के साथ कई तस्वीरें क्लिक करवाईं। वहीं करीना की बात करें तो वह यहां काफी सिंपल लुक में दिखीं लेकिन इसके बावजूद भी वह हमेशा की ही तरह खूबसूरत लग रही थीं।

तुषार के बेटे लक्ष्य की ग्रैंड पार्टी में करीना के अलावा तब्बू, नीलम, करण जौहर, एकता कपूर, आफताब शिवदसानी और शब्बीर आहलूवालिया जैसे सितारे भी नजर आए।

अगली स्लाइड में देखें तैमूर की बाकी क्यूट तस्वीरें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन