1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस फिल्म को शाहरुख ने 2 साल के अबराम के साथ देखा 200 बार

इस फिल्म को शाहरुख ने 2 साल के अबराम के साथ देखा 200 बार

शाहरुख खान के तो दुनियाभर में दीवाने हैं। उनके फैंस की लिस्ट में हर उम्र के लोग शामिल हैं। लेकिन खास बात यह है कि उनकी फैन लिस्ट में लड़कियों की संख्या सबसे ज्यादा है।

shah- India TV Hindi
shah

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के तो दुनियाभर में दीवाने हैं। उनके फैंस की लिस्ट में हर उम्र के लोग शामिल हैं। लेकिन खास बात यह है कि उनकी फैन लिस्ट में लड़कियों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस बात को शाहरुख भी बखूबी जानते हैं और वह यह भी जानते हैं कि लड़कियों उनमें कौन सी चीज खास पसंद हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि लड़कियों को उनकी आंखें अधिक पसंद आती हैं। किंग खान ने कहा, "मेरी आंखें काफी 'सेक्सी' लगती हैं, वे कभी थकी हुई नहीं लगतीं और शायद इसलिए लड़कियों को मेरी आंखें पसंद आती हैं।"

इसे भी पढ़े:- गैंगस्टर के बेटे का दावा, शाहरूख की रईस ने उनके पिता को बदनाम किया

'फेम- लाइव वीडियो सोशल प्लेटफार्म' में एक बातचीत के दौरान किंग खान ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ा समय निकालते हुए विश्वभर में फैले अपने प्रशंसकों से अपनी आगामी फिल्म 'रईस' के बारे में बात की।

फिल्म में अपने किरदार की सुरमा लगी आंखों के बारे में शाहरुख ने कहा, "आंखों में काजल है, जो काफी डरावना लगता है, हर किसी ने यह मुझे बोला है। मुझे भी लगता है कि मैं थोड़ा बुरा लग रहा हूं। फिल्म जगत में कई कलाकारों ने बोला है कि मैं इस किरदार में काफी बेकार लग रहा हूं।"

बातचीत के सत्र के दौरान उन्होंने अपने बेटे अब्राम के साथ फिल्म देखने के अनुभव को साझा किया।

उन्होंने कहा, "मैंने और अब्राम ने 'मिनियंस' 200 बार देखी और यह हमारी सबसे पसंदीदा फिल्म है।" आगामी फिल्म ‘रईस’ में शाहरुख के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी अह्म किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म से माहिरा बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

Latest Bollywood News