1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गैंगस्टर के बेटे का दावा, शाहरूख की रईस ने उनके पिता को बदनाम किया

गैंगस्टर के बेटे का दावा, शाहरूख की रईस ने उनके पिता को बदनाम किया

 Published : Apr 28, 2016 11:14 pm IST,  Updated : Apr 28, 2016 11:14 pm IST

एक स्थानीय अदालत ने गुरुवार को गैंगस्टर अब्दुल लतीफ के बेटे द्वारा दायर एक वाद के जवाब में अभिनेता शाहरूख खान की निर्माण कंपनी को नोटिस जारी किया।

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
Shah Rukh Khan

अहमदाबाद: एक स्थानीय अदालत ने गुरुवार को गैंगस्टर अब्दुल लतीफ के बेटे द्वारा दायर एक वाद के जवाब में अभिनेता शाहरूख खान की निर्माण कंपनी को नोटिस जारी किया। उन्होंने उनके दिवंगत पिता को बदनाम करने के लिए क्षतिपूर्ति की मांग की।

शहर की दीवानी अदालत के न्यायाधीश आरटी वत्सानी ने खान की निर्माण कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड तथा सह निर्माताओं एक्सेल एंटरटेनमेंट एवं राहुल ढोलकिया प्रोडक्शन्स को नोटिस जारी किए। उनसे 11 मई तक जवाब देने को कहा गया है। माना जा रहा है कि यह फिल्म लतीफ की जिंदगी पर आधारित है। उनके बेटे मुश्ताक अहमद ने फिल्म की रिलीज तथा इसकी प्रचार सामग्री पर रोक की भी मांग की।

वाद में कहा गया है कि फिल्म के दूसरे भाग में लतीफ को बहुत बुरे तरीके से दिखाया गया है, जिससे परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। इसके लिए 101 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की गई है। याचिका दायर करने वालों का दावा है कि जब फिल्म की पटकथा लिखी गई तो उसके परिवार के सदस्यों से संपर्क किया गया था और निर्माताओं ने प्रचार के दौरान भी कहा है कि यह फिल्म लतीफ के जीवन पर आधारित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन