4 जुलाई 2026 को शुक्र शाम 7 बजकर 13 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद शुक्र 1 अगस्त की सुबह 9 बजकर 28 मिनट तक सिंह राशि में ही गोचर करते रहेंगे, उसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जीवन में शुक्र का सबसे ज्यादा असर हमारे दांपत्य रिश्ते पर पड़ता है। साथ ही घर की आर्थिक स्थिति पर होता है। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि शुक्र के सिंह राशि में इस गोचर से विभिन्न राशि वालों पर क्या अलग-अलग प्रभाव होंगे। साथ ही जानेंगे कि शुक्र उनकी जन्म पत्रिका में किस स्थान पर गोचर करेंगे और उस स्थिति में शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए आपको क्या उपाय करने चाहिए।
मेष राशि
शुक्र आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के पांचवें स्थान का संबंध हमारे संतान, बुद्धि, विवेक और रोमांस से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपके घर में बच्चों की किलकारियां गूंजेगी। आपके दांपत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आपको अपने गुरु से पूरा सहयोग मिलेगा। इसके अलावा धार्मिक चीज़ों में आपकी रुचि बढ़ेगी। तो शुक्र की शुभ स्थिति बनाये रखने के लिए गऊ माता की सेवा करें। साथ ही मंदिर में दही का दान करें।
वृष राशि
शुक्र आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के चौथे स्थान का संबंध हमारे भवन, भूमि, वाहन और माता से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको भूमि, भवन और वाहन का सुख मिलेगा। 1 अगस्त तक आपको अपने जीवनसाथी के भावनाओं को समझने की जरूरतहै। इस दौरान आपकी हरफनमौला लोगों से मुलाकात के भी चांसेज बनेंगे। लिहाजा शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए जमीन के नीचे काला सुरमा दबाएं।
मिथुन राशि
शुक्र आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के तीसरे स्थान का संबंध हमारे पराक्रम, भाईबहन और यश से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से भाईबहनों के साथ आपके रिश्ते में थोड़ी परेशानी आ सकती हैं। आप अपने अन्दर कॉन्फिडेंस की कमी महसूस करेंगे। इस दौरान आपके पास चाहें कितनी ही धन सम्पत्ति हो, आपको सुख की नींद आने में परेशानी आ सकती है। लिहाजा शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए 1 अगस्त तक नाश्ते में मीठा भोजन करें और शुक्रवार के दिन आलू, घी या दही का दान करें।
कर्क राशि
शुक्र आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान का संबंध हमारे धन और स्वभाव से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको धन लाभ पाने में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। इस दौरान आपके स्वभाव में कुछ बदलाव आ सकता है। लिहाजा शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिए 1 अगस्त तक लाल रूमाल अपनी जेब में रखें और शुक्रवार के दिन जौ दान करें।
सिंह राशि
शुक्र आपके लग्न यानि पहले स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में पहला स्थान लग्न का, यानि स्वयं का होता है। शुक्र का यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायक होगा। 1 अगस्त तक आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में भी आपको सफलता मिलेगी। इसके अलावा इस दौरान आपको संतान और वाहन आदि का भी सुख मिलेगा। लिहाजा शुक्र की इन सब शुभ स्थिति का लाभ उठाने के लिए अपने घर में रोज देसी घी का दीपक जलाएं।
कन्या राशि
शुक्र आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान का संबंध आपके व्यय और शय्या सुख से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको दूसरों की सहायता पाने के लिए थोड़ी मेहनत करनी होगी। 1 अगस्त तक जीवनसाथी के सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरतहै। साथ ही गृहस्थ सुख पाने में भी आपको अधिक मेहनत करना पड़ सकता है। अतः शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिए 1 अगस्त तक प्रतिदिन गऊ माता क सेवा करें।
तुला राशि
शुक्र आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान का संबंध हमारे आय और इच्छाओं की पूर्ति से होता है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपकी सुंदरता बनी रहेगी। आपको धन का लाभ मिलेगा। अगर आप अपने हर काम जीवनसाथी की सलाह से काम करेंगे तो निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी। आपकी बहुत दिनों से अधूरी पड़ी इच्छा भी पूरी हो सकती है। लिहाजा शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए मंदिर में चमेली का तेल दान करें।
वृश्चिक राशि
शुक्र आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के दसवें स्थान का संबंध हमारे करियर, राज्य और पिता से होता है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको अपने करियर में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आपके पिता के करियर को भी चार चांद लगेंगे। इस दौरान आपको तरक्की के कई मौके मिलेंगे और आप भी उन मौकों का पूरापूरा फायदा उठायेंगे। लिहाजा शुक्र के शुभ अवसर सुनिश्चित करने के लिए मंदिर में दही या दही से बनी किसी चीज़ का दान करें।
धनु राशि
शुक्र आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के नौवें स्थान का संबंध हमारे भाग्य से होता है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपका भाग्योदय होगा। आपको अपनी मेहनत के बल पर धन लाभ होगा और संतान का सुख प्राप्त होगा। इस दौरान अपनी मेहनत से आप कुछ भी पा सकते हैं। इससे आपके जीवन की सभी स्थितियां मजबूत होंगी। अतः शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार के दिन गंदे नाले में नीला फूल डालें।
मकर राशि
शुक्र आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के आठवें स्थान का संबंध हमरे आयु से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आपका जीवनसाथी जो कहेगा, वो आपके लिए पत्थर की लकीर होगा। साथ ही शत्रुओं को हराने के लिए आपको स्वयं ही कदम उठाने होंगे। तो शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिए भतीजे या भतीजी को कुछ गिफ्ट करें।
कुंभ राशि
शुक्र आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के सातवें स्थान का संबंध हमारे जीवनसाथी से है। शुक्र के इस गोचर से दूसरों के प्रति आपका स्वभाव नरम बना रहेगा। आपको इस दौरान सुख की प्राप्ति होगी। साथ ही जीवनासाथी से आपके रिश्ते ठीक बने रहेंगे। उनकी सेहत भी इस दौरान ठीक रहेगी। साथ ही परिवार का सहयोग भी मिलता रहेगा। इस दौरान आपका अधिकतर समय यात्राओं में बीतेगा। अतः शुक्र के शुभ फल बनाये रखने के लिए जरूरतमंद लोगों को वस्त्र दान दें।
मीन राशि
शुक्र आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के छठे स्थान का संबंध हमारे मित्र, शत्रु और स्वास्थ्य से है | शुक्र के इस गोचर से आपको समय-समय पर अपने भाई-बन्धुओं का सहयोग मिलता रहेगा । शत्रु पक्ष आपसे दूरी बनाकर रहेंगे | हालांकि संतान पक्ष से आपको आशानुसार लाभ नहीं मिल पायेगा। बाकी अन्य क्षेत्रों में आपकी स्थिति ठीक बनी रहेगी। तो आज से 1 अगस्त तक अपनी स्थिति ठीक बनाये रखने के लिए रात को लोटे में पानी भरकर सिरहाने रखे और सुबह उठकर किसी पेड़-पौधे में डाल दें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: