1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday: इनके साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहे शाहिद

Happy Birthday: इनके साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहे शाहिद

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर आज 35 साल के हो चुके हैं उनका जन्म 25 फरवरी 1981 को दिल्ली में हुआ था। साशा के नाम से फेमस हुए शाहिद पिछले साल ही दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंध गए।

shahid kapoor- India TV Hindi
shahid kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर आज 35 साल के हो चुके हैं उनका जन्म 25 फरवरी 1981 को दिल्ली में हुआ था। साशा के नाम से फेमस हुए शाहिद पिछले साल ही दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शाहिद को बचपन से ही डांस में रूचि थी, जब वह 15 साल के थे तब उन्होंने शामक डावर का डांस इंस्टीट्यूट ज्वाइन कर लिया था। उन्हें फिल्म 'दिल तो पागल है' और 'ताल' जैसी फिल्मों में बैंकग्राउंड डांसर के तौर पर देखा जा चुका है। उन्होंने कुछ वक्त बाद उस इंस्टिट्यूट में डांस सिखाना भी शुरु कर दिया था।

इसे भी पढ़े:- शाहिद-मीरा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान!

शाहिद कपूर जितने माहिर अपने डांस में हैं उतने ही प्रतिभाशाली वह अभिनय में भी हैं। बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय कहे जाने वाले शाहिद ने फिल्म 'इश्क विश्क' से फिल्मों में कदम रखा था इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर के अवार्ड से भी नवाजा गया था। इसके बाद अपनी फिल्मों में निभाए गए अपने हर किरदार से शाहिद ने दर्शकों को लुभाया है, चाहे 'दिल मांगे मोर' का मासूम सा दिखने वाला निखिल हो या 'आर राजकुमार' का टपोरी किरदार, दर्शकों से उन्हें खूब सराहा ही मिली है। उनकी फैंस लिस्ट तो लंबी है ही बॉलीवुड में भी उनके चाहने वाले कुछ कम नहीं हैं। उनकी हर फिल्म के रीलिज़ के साथ उनका नाम उनकी सह अभिनेत्री से जोड़ा जाता रहा है। अब ये सच है या फिर सिर्फ अफवाह, ये तो शाहिद ही जानें।

आइए आज एक नज़र डालते है उन हीं अभिनेत्रियों पर जिनका नाम शाहिद के साथ जुड़ा

Latest Bollywood News