2. करीना कपूर: शाहिद और करीना के लव अफेयर्स की खबरें सन् 2004 में आई फिल्म 'फिदा' के दौरान शुरु हुई थीं। दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की। लेकिन इन दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा जाता था। इन्हें बॉलीवुड का क्यूट कपल कहा जाने लगा था। खबरे ये भी थीं कि शाहिद कपूर के शाकाहारी होने की वजह से नॉनवेज खाने की शौकीन करीना उनके लिेए शाकाहारी बन गई थीं। यह दोनों अपने रिश्ते के लिए इतने ज्यादा संजीदा थे कि साथ में अपने भविष्य के बारें में सोचने लगे। लेकिन 2007 में 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई जो इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया।
Latest Bollywood News