नई दिल्ली: बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर के घर एक नन्हीं परी ने जन्म लिया है। शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने शुक्रवार रात 8 बजे मुंबई के खार में स्थित हिन्दुजा अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है। मीरा की डिलीवरी नॉर्मल हुई है और उनकी बेटी का वजन 2.8 किलोग्राम है।
इसे भी पढ़े:-
मीरा को गुरुवार को ही हिंदुजा हेल्थकेयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही शाहिद उनके साथ थे। डिलीवरी के वक्त शाहिद की मां सुप्रिया पाठक और उनके पिता पंकज कपूर भी अस्पताल में ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि डिलीवरी के बाद मीरा बिलकुल ठीक हैं। गुरुवार को ही पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिनमें वे बहुत जल्दी में हॉस्पिटल के अंदर जाते नजर आ रहे थे।
अपनी नन्हीं परी के आने के बाद शाहिद काफी खुश नजर आ रहे हैं। ‘हैदर’ के इस ऐक्टर ने अपनी इस खुशी को प्रशंसकों के साथ भी शेयर किया है। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा है,'वह (उनकी बेटी) आ चुकी है और मुझे अपनी खुशी को बयां करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे। आप सभी को आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'
शाहिद कपूर और मीरा की पिछले साल जुलाई में काफी धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद से ही शाहिद और मीरा मीडिया के लाइमलाइट में रहे हैं। जबसे शाहिद ने यह कंफर्म किया था कि वह पिता बनने वाले हैं, तभी से उनके फैंस इस खुशी का इंतजार कर रहे थे।
Latest Bollywood News