1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान ने क्यों नहीं की शादी, सुष्मिता ने किया खुलासा

सलमान ने क्यों नहीं की शादी, सुष्मिता ने किया खुलासा

 Published : Aug 25, 2016 01:08 pm IST,  Updated : Aug 25, 2016 01:08 pm IST

अक्सर लोग सुष्मिता सेन और सलमान खान के शादी न करने की वजह जानने की कोशिश करते हैं। लेकिन हमेशा ही ये इस सवाल को टाल जाते हैं। लेकिन हाल ही में सुष्मिता ने सलमान के शादी न करने की वजह बताई है।

Sushmita Sen And Salman Khan- India TV Hindi
Sushmita Sen And Salman Khan

नई दिल्ली: हमारे हिन्दी सिनेमागजगत में कई सितारे हैं जो लंबे वक्त से सिंगल हैं। इन्हीं में से एक खूबसूरत अदाकार सुष्मिता सेन और बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी हैं। इन दोनों से अक्सर लोग इस सवाल का जवाब मांगते हैं कि इन्होंने अब शादी क्यों नहीं की? लेकिन हर बार ये दोनों अपनी शादी को लेकर किए गए सवालो को टाल जाते हैं। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुष्मिता से जब यह सवाल किया गया तो उन्होंने अपने साथ-साथ सलमान के शादी न करने की भी वजह से भी पर्दा उठा दिया।

इसे भी पढ़े:-

एक फैशन शो में शोज-स्टॉपर बनीं सुष्मिता से जब उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया को सुष ने बिना किसी झिझक के इसका जवाब दिया। इससे पहले कि रिपोर्टर अपना सवाल खत्म कर पाता सुष्मिता ने कहा, "मैं जानती हूं आप क्या पूछने वाले हैं।" उन्होंने आगे कहा कि, " आप दो ऐसे लोगों से ये सवाल करते हैं जो अपने सिंगल स्टेटस को सेलिब्रेट करते हैं। वो इसलिए सिंगल नहीं है कि उन्हें कोई मिला नहीं बल्कि वो अपनी मर्जी से सिंगल हैं।"

इस बात से तो हर कोई वाकिफ हैं कि सलमान और सुष्मिता की जिंदगी में कई लोग आए। लेकिन कहीं भी बात नहीं पाई। हालांकि सलमान का नाम इन दिनों रोमानिया की मॉडल यूलिया वेंतूर के साथ जोड़ा जा रहा है। इन दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा गया है। पिछले दिनों तो यह भी खबर आई थी कि इन दोनों ने गुपचुप शादी भी रचा ली है। लेकिन फिर भी सुष्मिता की इस बात हम सहमत हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन