A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद-मीरा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान!

शाहिद-मीरा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अब जल्द ही सभी को एक खुशखबरी देने वाले हैं। खबर है कि मीरा राजपूत प्रेग्नेंट हैं और अब शाहिद के घर जल्द ही किलकारियां गूंजेंगी।

shahid - India TV Hindi
shahid

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अब जल्द ही सभी को एक खुशखबरी देने वाले हैं। खबर है कि मीरा राजपूत प्रेग्नेंट हैं और अब शाहिद के घर जल्द ही किलकारियां गूंजेंगी। वैसे अब तक कपूर और राजपूत परिवार में से किसी ने भी इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन खबरों के अनुसार अब इस  क्यूट कपल का परिवार पूरा होने जा रहा है।

इसे भी पढ़े:- शाहिद कपूर को क्यों लगता है पत्नी मीरा से डर...?

शाहिद और मीरा की शादी पिछले साल 7 जुलाई को दिल्ली में हुई थी। इसके बाद से शाहिद अपनी और मीरा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में उन्होंने मीरा के साथ एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह ये कहते हुए दिख रहे थे कि उन्हें किसी से डर नहीं लगता।

खबरों की मीरा कुछ वक्त पहले तक काई पार्टीज में देखी जा रही थीं, लेकिन जबसे उन्हें मां बनने की खबर मिली है तब से वह घर पर रहना ज्यादा पसंद कर रही हैं। शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हमें उम्मीद है कि वह इस खुशखबरी की जानकारी भी अपने फैंस के साथ जरूर शेयर करेंगे।

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म उड़ती पंजाब की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, करीना कपूर और पंजाबी फिल्मों के अभिनेता दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे। इसके अलावा शाहिद फिल्म रंगून में भी अभिनय करते हुए दिखेंगे। इस फिल्म में वह कंगना रनौत और सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News