1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर को क्यों लगता है पत्नी मीरा से डर...?

शाहिद कपूर को क्यों लगता है पत्नी मीरा से डर...?

 Published : Feb 06, 2016 05:10 pm IST,  Updated : Feb 06, 2016 05:21 pm IST

बॉलीवुड के चॉकलेट ब्वॉय शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत को इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कप्लस में से एक कहा जाता हैं। शाहिद-मीरा के प्यार से जुड़ी खबरों को तो आपने अक्सर सुना ही होगा।

shahid- India TV Hindi
shahid

नई दिल्ली: बॉलीवुड के चॉकलेट ब्वॉय शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत को इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कप्लस में से एक कहा जाता हैं। शाहिद-मीरा के प्यार से जुड़ी खबरों को तो आपने अक्सर सुना ही होगा। हाल ही में शाहिद ने कहा हैं उन्हें किसी से डर नहीं लगता। लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसे देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि शाहिद अपनी पत्नी मीरा से कितना डरते हैं।

इसे भी पढ़े:- जानिए शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में

शाहिद ने इंस्टाग्राम पर एक मस्तीभरा वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें आपको उनकी पत्नी मीरा की झलक भी देखने को मिलेगी। वीडियो में शाहिद कहते हुए नजर आ रहा हैं कि, उन्हें किसी से भी डर नहीं लगता। लेकिन जैसे ही उनकी पत्नी मीरा आती हैं तो शाहिद कैसे डरते है इसका पता तो आपको वीडियो देखकर चल ही जाएगा।

शाहिद और मीरा ने ये वीडियो सोनम कपूर की आगामी फिल्म 'नीरजा' के लिए चल रहे कैंपेन 'फीयर वर्सेज नीरजा' के लिए बनाया है।

शाहिद और मीरा की शादी पिछले साल दिल्ली के छतरपुर फार्महाउस में पंजाबी रीति-रिवाज और बहुत सिंपल तरीके से हुई थी जिसमें केवल इनके परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। इसके बाद गुड़गांव के होटल में इनकी रिस्पेशन पार्टी रखी गई थी जहां लगभग पूरे बॉलीवुड ने शिरकत की थी।

कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि मीरा राजपूत जल्द ही विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म 'एके वर्सेज एसके' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। यह खबर तब से सुर्खियों मे हैं जब से मीरा मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को से डांस सीख रही थीं।

अगली स्लाइड में देखिए शाहिद का वीडियो:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन