1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में

जानिए शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में

 Written By: IANS
 Published : Sep 14, 2015 11:11 am IST,  Updated : Sep 14, 2015 04:39 pm IST

 मुंबई: अभिनेता शाहिद कपूर के प्रवक्ता ने उन खबरों का खंडन किया, जिनमें कहा जा रहा था कि शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत बॉलीवुड फिल्म 'एके वर्सेज एसके' में अतिथि भूमिका निभा रही हैं।कयास लगाए

जानिए शाहिद की पत्नी...- India TV Hindi
जानिए शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में

 मुंबई: अभिनेता शाहिद कपूर के प्रवक्ता ने उन खबरों का खंडन किया, जिनमें कहा जा रहा था कि शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत बॉलीवुड फिल्म 'एके वर्सेज एसके' में अतिथि भूमिका निभा रही हैं।कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म 'हैदर' के अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म 'एके वर्सेज एसके' से मनोरंजन जगत में कदम रखने जा रही हैं। यह खबर तब से सुर्खियो मे है जब से मीरा मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को से इन दिनों डांस भी सीख रही थी।

शाहिद और मीरा का विवाह जुलाई में हुआ और जब भी उन्होंने एक साथ बाहर कदम रखे वह सुर्खियों में बने रहे।फिलहाल शाहिद आलिया भट्ट के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'शानदार' के प्रमोशन के लिए व्यस्त हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन