1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'डॉन इन द हाउस', माही विज की 'बिग बॉस 20' में हुई एंट्री, एक्स हसबैंड जय भानुशाली का रिएक्शन वायरल

'डॉन इन द हाउस', माही विज की 'बिग बॉस 20' में हुई एंट्री, एक्स हसबैंड जय भानुशाली का रिएक्शन वायरल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 07, 2026 10:38 pm IST,  Updated : Sep 07, 2026 10:39 pm IST

माही विज ने भी सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है और पहले ही दिन से उन्होंने घरवालों पर हुकुम चलाना शुरू कर दिया है। इस बीच जय भानुशाली ने भी एक्स वाइफ की बिग बॉस में एंट्री पर प्रतिक्रिया दी है और उन्हें 'डॉन' कहते हुए उनका हौंसला बढ़ाया है।

mahhi vij- India TV Hindi
माही विज, जय भानुशाली। Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTAR/@IJAYBHANUSHALI

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और सफल रियेलिटी शोज में से एक 'बिग बॉस' एक बार फिर दर्शकों के बीच दस्तक दे चुका है। रविवार, 6 सितंबर 2026 को सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' का ऐलान किया और दर्शकों को सभी 16 कंटेस्टेंट्स से मिलवाया। कनिका मान से लेकर काजी तौकीर जैसे सेलेब्स ने इस साल 'बिग बॉस' में हिस्सा लिया है। सालों तक इनकार करने के बाद माही विज ने भी बिग बॉस 20 में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है और पहले ही दिन उनका बॉसी नेचर देखने के बाद घरवाले परेशान हो गए हैं। पहले ही दिन ईशा रिखी और अरिश्फा खान ने माही के व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर की। वहीं माही विज की शो में एंट्री से खुश उनके एक्स-हसबैंड और एक्टर जय भानुशाली ने उनका हौसला बढ़ाया है।

माही विज की 'बिग बॉस 20' में एंट्री पर जय भानुशाली का रिएक्शन

जय भानुशाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है और 'बिग बॉस 20' में माही विज की एंट्री पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने 'बिग बॉस 20' में माही विज की एंट्री का एक क्लिप शेयर किया और 'डॉन' का टैग देते हुए उन्हें लेकर अपना समर्थन जाहिर किया है। उनके इस पोस्ट से साफ होता है कि तलाक के बाद भी दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। जय भानुशाली ने माही विज को लेकर अपना समर्थन दिखाते हुए लिखा, 'डॉन इन द हाउस। ऑल द बेस्ट माही, धूम मचा दो तारा की मम्मा।'

mahhi vij
Image Source : INSTAGRAM/@IJAYBHANUSHALIजय भानुशाली का पोस्ट।

माही विज ने बताया कि वह इतने लंबे समय तक बिग बॉस से दूर क्यों रहीं

सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' के स्टेज पर माही विज का स्वागत किया और बताया कि मेकर्स कई सालों से उन्हें शो में लाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब जाकर उन्होंने इसके लिए हामी भरी है। बातचीत के दौरान सुपरस्टार ने ये भी बताया कि जब से उन्होंने बिग बॉस होस्ट करना शुरू किया है, तब से ही माही विज का नाम संभावित कंटेस्टेंट के तौर पर चर्चा में रहा है। इसी दौरान उन्होंने माही से पूछा कि अब तक वह बिग बॉस का ऑफर क्यों ठुकरा रही थीं, तो माही ने जवाब में कहा कि उन्हें समय सही नहीं लगा। माही ने बताया कि इस बार भी उन्होंने शो में हिस्सा नहीं लेने का ही फैसला किया था, लेकिन फिर उनके बच्चों- खुशी और राजवीर (जिन्हें उन्होंने गोद लिया है) और उनकी अपनी बेटी तारा ने उन्हें शो में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

माही विज और जय भानुशाली का तलाक

बता दें माही विज और जय भानुशाली ने जनवरी 2026 में ही इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर किया था, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग-अलग रास्ते चुनने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी साफ़ किया कि उनके इस फैसले के पीछे कोई कड़वाहट नहीं है साथ ही लोगों से गुजारिश की कि वे उनके फैसले का सम्मान करें और आगे बढ़ते हुए उन्हें प्राइवेसी दें।

ये भी पढ़ेंः दो दशक पूरे करने के बाद नए अंदाज में लौटा सलमान खान का Bigg Boss, 20वें सीजन में नया प्रयोग असरदार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन