A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ट्रेलर 13 मई को होगा रिलीज

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ट्रेलर 13 मई को होगा रिलीज

शाहिद कपूर ने फिल्म 'कबीर सिंह' के ट्रेलर रिलीज की डेट अनाउंस की है। फिल्म का ट्रेलर 13 मई को रिलीज होने वाला है।

Kabir singh Release date- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SHAHID KAPOOR Kabir singh Release date

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह 21 जून को रिलीज होने जा रही है। यह विजय देवरकोंडा की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है। फिल्म में शाहिद कपूर के अपोजित कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। फिल्म को संदीप रेड्डी वंगा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के कई पोस्टर भी जारी किए जा चुके हैं। अब फिल्म के ट्रेलर का सभी को इंतजार है। शाहिद कपूर ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट अनाउंस की है। कबीर सिंह का ट्रेलर 13 मई को रिलीज होने वाला है।

शाहिद कपूर ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी भी नजर आ रही हैं। पोस्टर शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने लिखा- ट्रेलर 13 मई को रिलीज होगा।

आपको बता दें कबीर सिंह का टीज़र रिलीज हो चुका है। टीज़र लोगों को बहुत पसंद आया है। जिसके बाद से सभी को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।

शाहिद कपूर ने कबीर सिंह के किरदार के बारे में एक इंटरव्यू में बताया था -कबीर सिंह का किरदार निभाना उनके लिए काफी मुश्किल था। वह धूम्रपान को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं मगर रोल के लिए अपने गुस्से को बढ़ाने के लिए इसकी जरुरत थी। यह आसान नहीं था। एक समय ऐसा आया था की मैं दिन में 20 सिगरेट पीता था। जिसके बाद बच्चों के पास घर लौटने के लिए मुझे कम से कम 2 घंटे नहाना पड़ता था ताकि स्मैल ना आए। 

फिल्म का टीज़र:

Also Read:

सलमान खान की फिल्म 'भारत' का 'शादी वाला गाना' Aithey Aa कल होगा रिलीज, शेयर की फोटो

ऋतिक रोशन से हर हाल में टकराएगी कंगना की फिल्म, नहीं आगे खिसकेगी 'सुपर 30' की रिलीज डेट

Latest Bollywood News