1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की फिल्म 'भारत' का 'शादी वाला गाना' Aithey Aa कल होगा रिलीज, शेयर की फोटो

सलमान खान की फिल्म 'भारत' का 'शादी वाला गाना' Aithey Aa कल होगा रिलीज, शेयर की फोटो

 Published : May 08, 2019 01:05 pm IST,  Updated : May 08, 2019 01:07 pm IST

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' का कल एक और गाना रिलीज होने जा रहा है। गाने का नाम 'Aithey aa' है। यह गाना कटरीना कैफ और सलमान खान पर फिल्माया गया है।

Bharat new song- India TV Hindi
Bharat new song Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

सलमान खान(Salman khan) की आने वाली फिल्म 'भारत'(Bharat) 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान खान के 5 अलग-अलग लुक नजर आने वाले हैं। जिसमें वह 18 साल के जवान लड़के से लेकर 70 साल के बूढ्ढे तक का रोल निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म का तीसरा गाना Aithey aa कल रिलीज होने वाला है।

गाने के कल रिलीज होने की जानकारी सलमान खान ने सोशल मीडिया पर गाने की एक फोटो शेयर करके दी है। सलमान खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-शादी वाला गाना कल रिलीज होगा।

खबरों के मुताबिक यह गाना सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' की याद दिलाने वाला है। इस गाने में कटरीना कैफ(Katrina kaif) सलमान खान को तंग करती नजर आने वाली हैं। जिस तरह से दीदी तेरा देवर दीवान  में सलमान खान ने माधुरी दीक्षित को परेशान किया था।

यह भारत फिल्म का तीसरा गाना है। इससे पहले 'स्लो मोशन' और 'चाशनी' गाना रिलीज हो चुका है। भारत फिल्म के प्रोड्यूस ने आज सुबह फिल्म की एक फोटो भी शेयर की है। यह फोटो स्लो मोशन गाने की शूटिंग के दौरान की फोटो है।

फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी और तब्बू अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है। अब सभी को बस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

फिल्म का ट्रेलर:

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

आनंद आहूजा ने पहली वेडिंग एनीवर्सरी पर सोनम कपूर के साथ जूतों की फोटोज की शेयर, देखें तस्वीरें

ऋतिक रोशन से हर हाल में टकराएगी कंगना की फिल्म, नहीं आगे खिसकेगी 'सुपर 30' की रिलीज डेट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन