शाहिद कपूर भले ही अपनी फिल्म 'कबीर सिंह' की शूटिंग में बिज़ी हैं, लेकिन वह कभी भी अपने परिवार के लिए समय निकालना नहीं भूलते।
Image Source : INSTAGRAMShahid Kapoor enjoys bike ride with daughter Misha shares picture
शाहिद कपूर भले ही अपनी फिल्म 'कबीर सिंह' की शूटिंग में बिज़ी हैं, लेकिन वह कभी भी अपने परिवार के लिए समय निकालना नहीं भूलते। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी मीशा संग अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है, जिसमें दोनों बाइक पर बैठे नज़र आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर का कैप्शन दिया- ''क्योंकि वह जानती है कि वह अच्छे से कर सकती है।''
शाहिद ने पहले भी मीशा संग अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में मीशा को शाहिद ने अपनी गोद में उठा रखा था और उस तस्वीर का उन्होंने कैप्शन दिया था- ''इन्हीं पलों के लिए हम जीते हैं।''
मीशा के बर्थडे पर लोगों के बर्थडे विशेज का शुक्रिया अदा करने के लिए शाहिद ने मीशा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- ''जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।''
शाहिद और मीरा राजपूत ने जुलाई 2015 में शादी की थी। अगस्त 2016 में मीरा ने मीशा को और सितंबर 2018 में ज़ैन को जन्म दिया था।
शाहिद के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो शाहिद की लास्ट रिलीज़ फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' फ्लॉप हो गई थी। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर थीं। फिलहाल वह तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी हैं।