शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ यूरोप में मना रहे हैं छुट्टियां, देखें Photos
शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ इन दिनों यूरोप में छुट्टियां मना रहे हैं। हालांकि हॉलिडे पर वो अपने बच्चों मीशा और ज़ैन को साथ नहीं लाए हैं।


शाहिद ने हाल ही में तेलुगू हिट 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी हैं। फिल्मों में बिजी होने के कारण शाहिद पत्नी मीरा को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे थे इसलिए शूटिंग खत्म होते ही वह मीरा को लेकर हॉलिडे पर निकल गए।
शाहिद और मीरा ने जुलाई 2015 में शादी की थी। 2016 में उनकी बेटी मीशा और 2018 में बेटे ज़ैन का जन्म हुआ था।
शाहिद और मीरा अक्सर अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
Also Read:
आलिया भट्ट ने बताया संजय लीला भंसाली ने कलंक पर कैसे किया रिएक्ट
मेंटल है क्या विवाद: कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना
ऋतिक रोशन ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, एक्स वाइफ सुजैन खान ने किया ये कमेंट