1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट ने बताया संजय लीला भंसाली ने कलंक पर कैसे किया रिएक्ट

आलिया भट्ट ने बताया संजय लीला भंसाली ने कलंक पर कैसे किया रिएक्ट

 Published : Apr 20, 2019 07:35 pm IST,  Updated : Apr 20, 2019 07:35 pm IST

जब से आलिया भट्ट की 'कलंक' का टीजर आउट हुआ था, तब से लोग इसे संजय लीला भंसाली की फिल्मों से तुलना करने लगे थे। अब एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया कि 'कलंक' देखकर संजय लीला भंसाली ने कैसे रिएक्ट किया।

Alia Bhatt- India TV Hindi
Alia Bhatt Image Source : INSTAGRAM

जब से आलिया भट्ट की 'कलंक' का टीजर आउट हुआ था, तब से लोग इसे संजय लीला भंसाली की फिल्मों से तुलना करने लगे थे। अब एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया कि 'कलंक' देखकर संजय लीला भंसाली ने कैसे रिएक्ट किया। भंसाली की फिल्मों से कलंक की तुलना पर आलिया ने कहा- ''हां, यह कुछ-कुछ भंसाली जैसा है, लेकिन किसी ने भी भंसाली के अलावा उस दुनिया को छुआ नहीं है। अभिषेक (वर्मन, कलंक के डायरेक्टर) भी भंसाली के बहुत बड़े फैन हैं। उन्हें भंसाली से बहुत प्रेरणा मिली है। जब मैं संजय सर से मिली तो मैंने उनसे पूछा था कि उन्हें टीजर कैसा लगा। उन्हें यह बहुत पसंद आया था।''

वरुण भी इस इंटरव्यू का हिस्सा थे। उन्होंने कहा- ''जब मैं उनसे मिला, उन्हें इस फिल्म के बारे में पता था। उन्होंने कहा- मुझसे कोई कुछ पूछता ही नहीं है। आलिया-माधुरी के साथ मैं गाना करना पसंद करूंगा, उनके गाने पर म्यूजिक देना चाहूंगा। फिर मैंने आलिया से पूछा भी था कि उन्होंने गाना देखकर कैसे रिएक्ट किया था।''

धर्मा प्रोडक्शन की मल्टी-स्टारर फिल्म 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज़ हुई है। फिल्म ने पहले दिन 21.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म में वरुण, आलिया के अलावा संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा हैं।

आपको बता दें कि आलिया, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' में सलमान खान के साथ नज़र आएंगी।

Also Read:

Kalank Box Office Collection Day 3: आलिया और वरुण की फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी, तीसरे दिन कमाए 11.60 करोड़

ऋतिक रोशन ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, एक्स वाइफ सुजैन खान ने किया ये कमेंट

मां बबीता का जन्मदिन मनाने के लिए करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर बच्चों के साथ नासिक गए, देखें फोटोज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन