अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ नज़र आएंगे। फिल्म इस साल के अंत में रिलीज़ होगी। फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय नागार्जुन भी हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर और आलिया का अफेयर शुरू हुआ था। अब आलिया ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने अयान से रिक्वेस्ट की थी कि वह उन्हें फिल्म में रणबीर के ओपोजिट कास्ट करें।
Related Stories
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में आलिया ने कहा- ''जब अयान ने 'ये जवानी है दीवानी' की थी, उसी समय उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र' बनाने के बारे में सोच लिया था। मैं उनके और रणबीर के साथ काम करना चाहती थी। मैंने अयान से निवेदन किया था कि प्लीज़ मुझे रणबीर के साथ कास्ट करें।''
जब रणबीर ने 2007 में 'सावंरिया' से अपना डेब्यू किया था, तभी से आलिया उनकी फैन बन गई थीं और उनसे एक्टिंग सीखना चाहती थीं। ''रणबीर के साथ मेरा अनुभव एकदम अलग रहा है क्योंकि मुझे उनका काम हमेशा से अच्छा लगा है। उनके डेब्यू के समय से ही वह मेरे फेवरेट एक्टर रहे हैं। वह बहुत ईमानदार हैं इसलिए वह हमेशा मेरे फेवरेट रहेंगे। जब मुझे उनके साथ काम की शुरुआत करनी थी तो मैंने सोचा था कि मैं उनसे एक्टिंग की प्रक्रिया सीखूंगी, लेकिन ऐसी कोई प्रक्रिया है ही नहीँ। वह बिल्कुल मेरी तरह हैं। कैमरा के सामने एक्टिंग करते हैं और फिर चॉकलेट खाते, बात करते और दिन की गॉसिप जानते नज़र आते हैं। वह बहुत मेहनती हैं।''
फिल्म इस साल 20 दिसंबर को रिलीज़ होगी। कुछ दिनों पहले कुम्भ में आलिया, रणबीर और अयान ने फिल्म का logo लॉन्च किया था।
Also Read:
कार्तिक आर्यन उदयपुर में 'लव आज कल 2' की कर रहे हैं शूटिंग, स्कूल यूनिफॉर्म में आए नज़र
वरुण धवन कुली नम्बर 1 को करेंगे प्रोड्यूस, कहा- सेट पर प्रोड्यूसर जैसा बर्ताव नहीं करूंगा