वरुण धवन (Varun Dhawan) ने पिछले 7 साल में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। उनकी हर फिल्म से उनकी एक्टिंग का स्तर बढ़ता जाता है और उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ जाती है। 17 अप्रैल को उनकी फिल्म 'कलंक' रिलीज़ हुई है, जो बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा हैं। इसके बाद वरुण 'कुली नम्बर 1' के सीक्वल की शूटिंग शुरू करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के साथ वरुण प्रोड्यूसर बनने जा रहे हैं।
Related Stories
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा- ''मैं प्रोड्यूसर बनूंगा, लेकिन मैं सेट पर प्रोड्यूसर की तरह बर्ताव बिल्कुल नहीं करूंगा। मैं एक्टर हूं और मैं यह बात हमेशा दिमाग में रखूंगा।''
'कुली नम्बर 1' मेरे अपने होम प्रोडक्शन से है और मैं फिल्म में पूरी तरह से शामिल रहूंगा। करण (जौहर) ने हमें सिखाया है कि हमें सब चीज में शामिल होना चाहिए। मैंने करण से बहुत कुछ सीखा है।''
वरुण ने कहा कि वह प्रोड्यूसर्स का पैसा बर्बाद करने में विश्वास नहीं रखते। ''मैं चाहता हूं कि मेरी फिल्में पैसे कमाएं। अगर कोई मुझपर पैसे लगा रहा है तो मैं नहीं चाहूंगा कि उसके पैसे बर्बाद हों। एक एक्टर होने के नाते अगर मैं पैसे लेता हूं तो यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं पैसे लौटाऊं।''
Also Read:
कार्तिक आर्यन उदयपुर में 'लव आज कल 2' की कर रहे हैं शूटिंग, स्कूल यूनिफॉर्म में आए नज़र
सलमान खान ने 'Bharat' का नया पोस्टर किया रिलीज, पोस्टर में नजर आया दर्द