1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मां बबीता का जन्मदिन मनाने के लिए करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर बच्चों के साथ नासिक गए, देखें फोटोज

मां बबीता का जन्मदिन मनाने के लिए करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर बच्चों के साथ नासिक गए, देखें फोटोज

 Published : Apr 20, 2019 01:51 pm IST,  Updated : Apr 20, 2019 01:51 pm IST

एक्ट्रेस बबीता का बर्थ डे मनाने के लिए करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और तैमूर अली खान नासिक गए हैं।

Babita kapoor birthday celebration- India TV Hindi
Babita kapoor birthday celebration Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस बबीता कपूर(Babita kapoor) 20 अप्रैल को अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं। मां बबीता के जन्मदिन पर करिश्मा कपूर(Karisma kapoor) ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। करिश्मा ने मां की पुरानी फोटो डालते हुए विश किया है। बबीता के बर्थ डे पर करिश्मा कपूर और करीना कपूर(Kareena kapoor khan) उनके साथ इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए नासिक गए हैं।

नासिक जाने की फोटोज करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। बबीता के साथ करीना कपूर, तैमूर अली खान,करिश्मा कपूर, समायरा और किआन राज कपूर नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने लिखा- बर्थ डे स्पेशल। फैमिली, हैप्पी बर्थ डे मॉम। रिपोर्ट्स के मुताबिक  पूरी फैमिली सेलिब्रेशन के लिए नासिक जा रही है। इससे पहले करीना कपूर खान तैमूर अली खान के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं।

करिश्मा कपूर भी मां बबीता के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी नजर आने वाले हैं। धर्मा प्रोडक्शन के तले बनी यह फिल्म दो कपल्स की कहानी है। फिल्म सेरोगेसी पर बनी है। फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 6 सितंबर 2019 को रिलीज होगी।

इसके अलावा करीना कपूर खान करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में करीना के साथ रणवीर सिंह, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

सलमान खान की फिल्म 'भारत' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

1975 में आई कॉमेडी फिल्म 'चुपके-चुपके' के रीमेक में धर्मेंद्र की भूमिका निभाते नजर आएंगे राजकुमार राव?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन