1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. बैन खत्म होने के बाद आज़म खान की आंसू भरी धमकी, कहा-23 मई के बाद करेंगे हिसाब

बैन खत्म होने के बाद आज़म खान की आंसू भरी धमकी, कहा-23 मई के बाद करेंगे हिसाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 20, 2019 09:57 am IST,  Updated : Apr 20, 2019 09:57 am IST

चुनावी मंच से भद्दे लफ्ज के इस्तेमाल की सज़ा के तौर पर 72 घंटे की पाबंदी खत्म हुई तो समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान भरे गले और आंखों में आंसू लिए अवाम के सामने हाज़िर हुए।

बैन खत्म होने के बाद आज़म खान की आंसू भरी धमकी, कहा-23 मई के बाद करेंगे हिसाब- India TV Hindi
बैन खत्म होने के बाद आज़म खान की आंसू भरी धमकी, कहा-23 मई के बाद करेंगे हिसाब

नई दिल्ली: चुनाव आयोग की पाबंदी की मियाद क्या खत्म हुई एसपी नेता आज़म ख़ान की बदज़ुबानी फिर से लौट आई है। आज़म ने 72 घंटे का बैन खत्म होते ही पहले मुरादाबाद की रैली में असभ्य शब्द का इस्तेमाल किया और फिर रामपुर लौटकर आंखों में आंसू भरकर धमकी दे डाली।

Related Stories

चुनावी मंच से भद्दे लफ्ज के इस्तेमाल की सज़ा के तौर पर 72 घंटे की पाबंदी खत्म हुई तो समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान भरे गले और आंखों में आंसू लिए अवाम के सामने हाज़िर हुए। आज़म ने पहले विक्टिम कार्ड खेला और फिर जल्द ही पुराने अंदाज़ में लौटे तो ज़ुबान से धमकी के सिवाय कुछ नहीं निकला।

आज़म ख़ान ने कहा, “इस मुट्ठी को बंद करो और 23 तारीख का इंतज़ार करो। अगर तब तक हम ज़िंदा रहते हैं तो ज़िंदा ही रहेंगे। लाशों के और मरे हुए इंसानों की आंखों से आंसू नहीं बहते। हम अपने हर आंसू का हिसाब लेंगे, इंशाअल्लाह।“

यूपी की रामपुर लोकसभा सीट से एसपी उम्मीदवार आज़म ख़ान ने चुनावी मंच से अपनी प्रतिद्वद्वी बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा के लिए अमर्यादित शब्द का इस्तेमाल किया था। लिहाजा, चुनाव आयोग ने आज़म की रैलियों पर 72 घंटे की पाबंदी लगा दी थी लेकिन आज़म ने अपनी सज़ा को कुछ इस तरह से पेश किया जैसे जानबूझकर उन्हें निशाना बनाया गया हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024