1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की फिल्म 'भारत' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

सलमान खान की फिल्म 'भारत' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

 Published : Apr 20, 2019 11:40 am IST,  Updated : Apr 20, 2019 11:46 am IST

Bharat motion poster: सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है।

motion poster of bharat is out- India TV Hindi
motion poster of bharat is out Image Source : INSTAGRAM

सलमान खान(salman khan) की आने वाली फिल्म भारत(Bharat) का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। भारत में सलमान खान के 5 लुक नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। सलमान खान पिछले 5 दिनों से भारत फिल्म में अपने लुक शेयर कर रहे हैं। आज उन्होंने मोशन पोस्टर शेयर किया है। यह पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'देखिए भारत का सफर इस ईद पर।'

फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी और तब्बू अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। सलमान खान ने पिछेल पांच दिन में भारत फिल्म से अपने पांच अलग लुक शेयर किए हैं। 

फिल्म भारत में सलमान खान 18 साल के  लड़के से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक के रोल में दिखेंगे। भारत में सलमान खान 6 अलग-अलग लुक में नजर आएंगे।  यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी एक अलग अंदाज में देखने को मिलेंगे।

भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। अली अब्बास जफर और सलमान खान की जोड़ी तीसरी बार साथ काम कर रही है। इससे पहले दोनों ने साथ में सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्म साथ बनाई है। उम्मीद की जा रही है कि इन दो फिल्मों की तरह यह फिल्म भी सुपरहिट होगी और नए रिकॉर्ड कायम करेगी।

कटरीना कैफ ने भी फिल्म 'भारत' से कल अपना लुक शेयर किया था। फिल्म का ट्रेलर 24 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है।

फिल्म का टीज़र:

 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

India's Most wanted का नया पोस्टर अर्जुन कपूर ने किया शेयर

करीना कपूर खान के सूर्य नमस्कार करते हुए बूमरैंग हो रहा है वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन