तैमूर के जन्म के बाद से ही करीना कपूर खान(Kareena kapoor Khan) ने जिम करना शुरू कर दिया था और वर्कआउट करने की वजह से वह पहले की तरह अपने वजन पाने में कामयाब हो पाई हैं। उन्होंने कई किलों वजन कम किया है। करीना खुद को फिट रखने के लिए योगा भी करती हैं। उनकी सूर्य नमस्कार की एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है।
Related Stories
इस वायरल हो रही वीडियो में करीना कपूर जिम में वर्कआउट करने की बजाय सूर्यनमस्कार करती नजर आ रही हैं। यह एक बूमरैंग है।
करीना की आए दिन जिम सेशन की वीडियोज और फोटोज वायरल होती रहती है। वह अपनी बेस्टफ्रेंड मलाइका अरोड़ा और अमृता सिंह के साथ भी कई बार वर्कआउट करती नजर आती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी नजर आने वाले हैं। धर्मा प्रोडक्शन के तले बनी यह फिल्म दो कपल्स की कहानी है। फिल्म सेरोगेसी पर बनी है। फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 6 सितंबर 2019 को रिलीज होगी।
इसके अलावा करीना कपूर खान करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में करीना के साथ रणवीर सिंह, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर नजर आने वाले हैं।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
आलिया भट्ट ने ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर संग काम करने के लिए अयान मुखर्जी से की थी रिक्वेस्ट