1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर डीजे का रोल निभाते आएंगे नजर, जानिए रोल से जुड़ी जानकारी

'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर डीजे का रोल निभाते आएंगे नजर, जानिए रोल से जुड़ी जानकारी

 Published : Apr 20, 2019 10:50 am IST,  Updated : Apr 20, 2019 10:50 am IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर डीजे का रोल निभाते नजर आने वाले हैं।

Ranbir kapoor- India TV Hindi
Ranbir kapoor Image Source : INSTAGRAM

रणबीर कपूर(Ranbir kapoor) और आलिया भट्ट(Alia bhatt) की फिल्म ब्रह्मास्त्र(Brahmastra) इस साल के आखिरी में रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी के बारे में अभी तक लोगों को कुछ भी नहीं पता है। मगर अप कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के किरदार के बारे में पता चला है। फिल्म में आलिया भट्ट ईशा और रणबीर कपूर शिवा का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का लोगो लॉन्च किया जा चुका है। यह लोगो 150 ड्रोन की मदद से महाकुंभ 2019 में लॉन्च किया गया था।

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में डीजे का किरदार निभाते नजर आएंगे। अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह अपने पिता का घर छोड़ देते हैं। अपने सपनों को पूरा करने में उसे अपने सुपरपॉवर के बारे में पता चलता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में मौजूद सभी किरदारों के पास कुछ ना कुछ सुपरपॉवर होती हैं। रणबीर की पॉवर उनकी हथेलियों में होती है। जिससे वह आग पर काबू पा सकते हैं। साथ ही, रणबीर ने फिल्म के लिए काफी ट्रेनिंग ली है। उन्होंने कलारीपयट्टू और वर्मा कलाई जैसे भारतीय मार्शल आर्ट सीखे। 

अगर यह रिपोर्ट सही है तो रणबीर कपूर बॉलीवुड के सुपरहीरो होने वाले हैं। फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी नजर आने वाले हैं। धर्मा प्रोडक्शन हाउस के तले बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

India's Most wanted का नया पोस्टर अर्जुन कपूर ने किया शेयर

करीना कपूर खान के सूर्य नमस्कार करते हुए बूमरैंग हो रहा है वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन