हैदराबाद: फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ प्रदर्शित होने के दो दशक बाद अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी सह-अभिनेत्री काजोल को एक बार फिर से कंधे पर उठा कर उस आइकॉनिक दृश्य को जीवंत कर दिया।
रोहित शेट्टी की ‘दिलवाले’ में काम कर रहे 49 वर्षीय अभिनेता शाहरुख और 41 वर्षीय काजोल ने ‘डीडीएलजे’ के मशहूर दृश्य को यहां पर अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान फिर से जीवंत किया।
इसे भी पढ़े:- 'डीडीएलजे' ने पूरे किए 20 साल, शाहरूख खान ने खोले फिल्म से जुड़े राज
उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट किया है, "अंतिम क्षणों में ऐसा करने के लिए रोहित शेट्टी, रेड चिल्लीज को धन्यवाद। काजोल को फिर से उठाने पर सभी खुश दिख रहे थे। फिल्म के 20 साल पूरे होने के मौके पर डीडीएलजे के पेज पर रंगीन गुब्बारे नजर आ रहे है।"
फिल्म के 20 साल पूरे होने पर निर्माताओं ने 'मेकिंग ऑफ डीडीएलजे' शीर्षक नामक एक डॉक्यूमेंट्री भी जारी की है। इस एक घंटे की डॉक्यूमेंट्री में फिल्म के सभी कलाकारों के साक्षात्कार हैं।
शाहरुख ने अपने प्रशंसकों को यह भी बताया है कि 2013 में आई हिट फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में भी डीडीएलजे का लोकप्रिय ट्रेन दृश्य फिल्माया गया था।
उन्होंने लिखा है, "दिलवाले टीम के साथ आज रात इसे बनाया गया। लेकिन शूटिंग के बीच रोहित ने आपके लिए डीडीएलजे का एक वीडियो बनाया है। वाईआरएफ भी जल्दी ही इसे अपलोड करेगा।"
आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक फिल्म 20 अक्टूबर, 1995 को प्रदर्शित हुई थी। फिल्म में मंदिरा बेदी, अनुपम खेर, अमरीश पुरी और फरीदा जलाल मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
पिछले साल 12 दिसंबर को मुंबई के सिनेमाघर मराठा मंदिर में इस फिल्म में 1,000 सप्ताह पूरा कर लिया है और यह फिल्म अभी भी वहां चल रही है।
अगली स्लाइड में देखें 'डीडीएलजे' के पर्दे के पीछे से कुछ खास लम्हें:-
Latest Bollywood News