1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'डीडीएलजे' ने पूरे किए 20 साल, शाहरूख खान ने खोले फिल्म से जुड़े राज

'डीडीएलजे' ने पूरे किए 20 साल, शाहरूख खान ने खोले फिल्म से जुड़े राज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 20, 2015 11:31 am IST,  Updated : Oct 20, 2015 04:33 pm IST

मुंबई: अभिनेता शाहरूख खान ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में राज का दमदार किरदार निभाते हुए अपने जुदा अंदाज में रोमांस को एक नई परिभाषा दी लेकिन सुपरस्टार का कहना है कि उन्होंने फिल्म में

शाहरूख खान ने खोले...- India TV Hindi
शाहरूख खान ने खोले 'डीडीएलजे' से जुड़े कुछ राज

मुंबई: अभिनेता शाहरूख खान ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में राज का दमदार किरदार निभाते हुए अपने जुदा अंदाज में रोमांस को एक नई परिभाषा दी लेकिन सुपरस्टार का कहना है कि उन्होंने फिल्म में काम करने से लगभग इनकार कर दिया था क्योंकि उन्हें अपना किरदार लड़की जैसा (गर्लिश) लग रहा था। शाहरूख खान ने मेकिंग ऑफ डीडीएलजे डॉक्यूमेंट्री में यह खुलासा किया है।

फिल्म की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर रिलीज इस डॉक्यूमेंट्री में फिल्म की न देखी गई फुटेज और फिल्म में काम करने वालों के साक्षात्कार हैं। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में काजोल, मंदिरा बेदी, अनुपम खेर, अमरीश पुरी और फरीदा जलाल ने अहम किरदार निभाए थे।

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान बने डॉक्टर, मिली डॉक्टरेट की उपाधि

डीडीएलजे से पहले डर, बाजीगर और अंजाम जैसी एक्शन-थ्रिलर फिल्मों में काम करने वाले शाहरूख ने स्वीकार किया कि एक रोमांटिक फिल्म में काम करने को लेकर उनके मन में कई आशंकाएं थीं। उन्होंने बताया कि फिल्म की शुरूआत से ठीक पहले वह अपनी बहन के बीमार हो जाने के कारण मुश्किल दौर से गुजर रहे थे।

इस डॉक्यूमेंट्री में फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बताई गई हैं जैसे कि काजोल लोकप्रिय गाने 'मेरे ख्वाबों में जो आए' की शूटिंग नहीं करना चाहती थीं क्योंकि इसके लिए उन्हें तौलिया पहनकर शूट में भाग लेना था। इसमें बताया गया है कि किस प्रकार शाहरूख ने क्लाइमेक्स में एक एक्शन दृश्य जोड़ने पर जोर दिया।

इसमें अभिनेत्री जूही चावला का वीडियो भी दिखाया गया है जिन्होंने फिल्म में मेहमान भूमिका निभाई थी लेकिन इसे रिलीज की गई फिल्म में शामिल नहीं किया गया।

शाहरूख, काजोल को वैश्विक स्तर पर स्टार बनाने के अलावा फिल्मकार करण जौहर, नृत्य निर्देशक फराह खान और फैशन डिजाइनर मनीष मलहोत्रा को मंच मुहैया कराने वाली डीडीएलजे ने पिछले साल 12 दिसंबर को 1000 सप्ताह पूरे किए। यह मुंबई के एक थियेटर में अब भी दिखाई जा रही है।

नीचे देखिए फिल्म पर बनी डॉक्यूमेंट्री का वीडियो-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन