1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान बने डॉक्टर, मिली डॉक्टरेट की उपाधि

शाहरुख खान बने डॉक्टर, मिली डॉक्टरेट की उपाधि

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 16, 2015 04:05 pm IST,  Updated : Oct 16, 2015 04:46 pm IST

लंदन: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया। शाहरुख खान को यह सम्मान विश्वविद्यालय के कुलपति ने दिया। चेन्नई एक्सप्रेस के 49 वर्षीय अभिनेता को

शाहरुख खान बने डॉक्टर,...- India TV Hindi
शाहरुख खान बने डॉक्टर, मिली डॉक्टरेट की उपाधि

लंदन: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया। शाहरुख खान को यह सम्मान विश्वविद्यालय के कुलपति ने दिया।

चेन्नई एक्सप्रेस के 49 वर्षीय अभिनेता को यह सम्मान परोपकार, परहितवाद और मानवतावाद के क्षेत्र में दिए गए उनके योगदान और अभिनेता के रूप में उनकी वैश्विक पहुंच को देखते हुए दिया गया है।

इसे भी पढ़े:- 'प्रेम रतन धन पायो' की रिलीज के साथ 'दिलवाले', ‘घायल रिटर्न्स’ का ट्रेलर लॉन्च

किंग खान अब तक 80 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में सौर उर्जा उपलब्ध करवाना, मुंबई अस्पतालों में बच्चों के लिए वार्ड बनवाना और सुनामी में तबाह हुए क्षेत्रों की सहायता के लिए राहत राशि इकट्ठा करना शाहरुख द्वारा किए गए परोपकारी कामों में शामिल है।

शाहरूख ने सम्मान लेते हुए कहा, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय से यह सम्मान पाकर और विश्व के महान विचारकों, नेताओं और व्यक्तियों के नक्कशेकदम पर चलकर में प्रसन्न हूं। दुनिया के सबसे सम्मानीय शैक्षिक संस्थानों में एक को संबोधित करना मेरे लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि भारत और दक्षिण एशिया से कई और प्रतिभाशाली लोगों को एडिनबर्ग में पढ़ने, सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

शाहरुख ने यहां एक सार्वजनिक भाषण दिया। इस भाषण के दौरान विश्वविद्यालय के दक्षिण एशियाई छात्र यहां मौजूद थे।

शाहरुख खान जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दिलवाले' में नजर आने वाले है फिल्म में उनके साथ काजोल भी दिखाई देंगी। यह दोनों 5 साल बाद इस फिल्म में फिर से साथ नजर आएंगे इससे पहले इनकी जोड़ी करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'माई नेम इज खान' में दिखाई दी थी।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन