बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही फिल्मों में कमद नहीं रखा हो लेकिन अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटी के जरिए लोगों का दिल जीत रही हैं। लोगों को सुहाना का ग्लैमरस अंदाज़ काफी पसंद आता है और वह अपने चाहने वालों के बीच अपनी तस्वीरों और वीडियो को शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सुहाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से अपनी एक मिरर सेल्फी शेयर की है, जो अब वायरल हो गई है।
देखें सुहाना का नया लुक
Image Source : Instagram/SuhanaKhan2Suhana Khan's Instagram Story
शेयर की गई मिरर सेल्फी में सुहाना का लुक काफी रिफ्रेशिंग है। खास तौर पर उनका मेकअप और उनकी ईयरिंग सुहाना की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। इस तस्वीर में सुहाना व्हाइट कलर के टॉप में नजर आ रही हैं।
बीते दिनों सुहाना खान ने नई फोटो शेयर की है, जिसमें वो किचन में काम करती नजर आई थी, लेकिन उनका पोज देने का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने लाइक किया था।
सुहाना खान ने फ्रेंड्स के साथ शेयर की तस्वीरें, क्रीम कलर की ड्रेस में नजर आईं स्टनिंग
सुहाना खान ने अपनी जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें वो दोस्तों के साथ भी नज़र आ रही हैं।
सुहाना खान अपने लुक्स की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस फैंस को काफी पसंद आता है।
इससे पहले सुहाना ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त नव्या नवेली नंदा, अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ नाइट आउट की एक तस्वीर साझा की थी। सुहाना ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीर में, वह लैवेंडर पोशाक में नजर आ रही हैं और बांकी स्टार किड उनके आस-पास खड़े हैं। सुहाना ने तस्वीर के साथ लिखा, "बस मैं ही मुख्य किरदार हूं।"
विदेश में बर्फबारी का लुत्फ उठाते हुए पढ़ाई कर रही हैं सुहाना खान, शेयर किया ये Video
कोविड के कारण लौट आई थीं सुहाना
सुहाना खान पिछले साल कोविड-19 की वजह से अपने घर वापस लौट आई थीं। वो लंबे समय तक अपने परिवार के साथ रहीं और क्वालिटी टाइम बिताया। सुहाना ने न्यूयॉर्क से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है।
डॉक्यूमेंट्री में कर चुकी हैं डेब्यू
सुहाना खान ने भले ही कोई फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन वो एक डॉक्यूमेंट्री में नज़र आ चुकी हैं। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था।
Latest Bollywood News