1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विदेश में बर्फबारी का लुत्फ उठाते हुए पढ़ाई कर रही हैं सुहाना खान, शेयर किया ये Video

विदेश में बर्फबारी का लुत्फ उठाते हुए पढ़ाई कर रही हैं सुहाना खान, शेयर किया ये Video

 Published : Feb 08, 2021 09:02 am IST,  Updated : Feb 08, 2021 09:02 am IST

सुहाना खान अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए विदेश लौट चुकी हैं। अब उन्होंने वहां से वीडियो शेयर किया है।

suhana khan enjoys snowfall through her window- India TV Hindi
विदेश में बर्फबारी का लुत्फ उठा रही हैं सुहाना खान  Image Source : INSTAGRAM: SUHANAKHAN2

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भारत में महीनों बिताने के बाद अब विदेश वापस लौट चुकी हैं। वो अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टेटस  पर एक वीडियो शेयर किया है। वो पढ़ाई के साथ-साथ बर्फबारी का भी लुत्फ उठा रही हैं। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से लागू हुए लॉकडाउन के बाद सुहाना अपनी फैमिली के पास वापस मुंबई आ गई थीं। 

सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें खिड़की के बाहर जमकर बर्फबारी होती दिखाई दे रही है। साथ ही टेबल पर कॉपी-किताब भी रखा हुआ है। 

सुहाना खान ने शेयर की स्टेटस
Image Source : INSTAGRAM सुहाना खान ने शेयर की स्टेटस 

शनाया कपूर ने सुहाना खान की स्कर्ट पहनकर किया बेली डांस, इंस्टाग्राम पर छाया वीडियो

कोविड के कारण लौट आई थीं सुहाना 

सुहाना खान पिछले साल कोविड-19 की वजह से अपने घर वापस लौट आई थीं। वो लंबे समय तक अपने परिवार के साथ रहीं और क्वालिटी टाइम बिताया। सुहाना ने न्यूयॉर्क से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है। 

एयरपोर्ट ड्रॉप करने आए थे शाहरुख-अबराम

सुहाना खान को शाहरुख खान और अबराम एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने पहुंचे थे। उनकी लाल रंग की लग्जीरियर कार फैंस के बीच काफी चर्चा में थी। उनकी फोटोज खूब वायरल हुई थीं।  

सुहाना खान को ड्रॉप करने एयरपोर्ट आए थे शाहरुख और अबराम
Image Source : YOGEN SHAH सुहाना खान को ड्रॉप करने एयरपोर्ट आए थे शाहरुख और अबराम 

सुहाना ने हाल ही में अपनी सबसे अच्छी दोस्त नव्या नवेली नंदा, अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ नाइट आउट की एक तस्वीर साझा की थी। सुहाना ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीर में, वह लैवेंडर पोशाक में नजर आ रही हैं और बांकी स्टार किड उनके आस-पास खड़े हैं। सुहाना ने तस्वीर के साथ लिखा, "बस मैं ही मुख्य किरदार हूं।" 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन