1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुहाना खान को आ रही है दोस्तों की याद, शेयर की ये खास फोटो

सुहाना खान को आ रही है दोस्तों की याद, शेयर की ये खास फोटो

सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक दोस्त के साथ फोटो शेयर की है।

suhana khan shares picture with friend - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @SUHANAKHAN2 सुहाना खान ने दोस्त के साथ शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो विदेश में पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के वक्त वो अपने परिवार के पास मुंबई लौट आई थीं। अब उन्हें अपने दोस्तों की याद आ रही है। सुहाना ने अपनी फ्रेंड संग पुरानी फोटो शेयर कर खास कैप्शन लिखा है।

सुहाना ने फ्रेंड संग पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'मिस यू।' उनकी ये फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। 

गौरतलब है कि शाहरुख खान, गौरी खान, आर्यन, अबराम और सुहाना सभी कुछ दिनों पहले दुबई में थे। पूरा परिवार आईपीएल मैच में अपनी टीम का सपोर्ट करने पहुंचा था। शाहरुख खान ने भी अपना बर्थडे वहीं पर ही सेलिब्रेट किया था।

सुहाना ने न्यूयॉर्क से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है, लेकिन वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ मुंबई में हैं।

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी तस्वीरें हाल ही में वायरल हुई थीं, जिसमें वो यशराज की फिल्म 'पठान' की शूटिंग करते नजर आए थे, शाहरुख खान का लुक काफी अलग था और लोगों को 2 साल बाद किंग खान की वापसी पर बेहद खुशी भी हुई। 

इस बीच ये भी खबर आई है कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ अपनी नई फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर संकेत दिया था। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 2021 की दिवाली पर रिलीज हो सकती है। 

शाहरुख को आखिरी बार साल 2018 की फिल्म ज़ीरो में देखा गया , इसके बाद सुपरस्टार ने तुरंत किसी भी फिल्म को साइन नहीं करने का फैसला किया था। 

Latest Bollywood News