1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शनाया कपूर के बेली डांस के कायल हुए फैंस, बताया 'डांसिंग क्वीन'

शनाया कपूर के बेली डांस के कायल हुए फैंस, बताया 'डांसिंग क्वीन'

बॉलीवुड की न्यू कमर शनाया कपूर की उस वक्त काफी चर्चा हुई थी जब उन्हें फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपनी फिल्म से लॉन्च करने की घोषणा की थी। अब शनाया के बेली डांस मूव्स ने सोशल मीडिया पर 'आग' सी लगा दी है।

शनाया कपूर- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SHANAYA KAPOOR शनाया कपूर

बॉलीवुड की न्यू कमर शनाया कपूर की उस वक्त काफी चर्चा हुई थी जब उन्हें फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपनी फिल्म से लॉन्च करने की घोषणा की थी। अब शनाया के बेली डांस मूव्स ने सोशल मीडिया पर 'आग' सी लगा दी है। शनाया को डांसिंग बहुत पसंद है और वह काफी समय से डांस की ट्रेनिंग ले रही हैं। 

इंटरनेट पर अपने डांस की एक झलक देते हुए, शनाया ने अपनी ट्रेनर संजना मुथ्रेजा के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी बेली डांस के वीडियो को शेयर किया है। उनके इस डांस मूव्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

शनाया द्वारा वीडियो पोस्ट किए जाने के तुरंत बाद, सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तारीफे करना शुरू कर दिया। उनके डांस स्टेप्स से प्रभावित हो कर कई उन्हें 'डांसिंग क्वीन' कह कर पुकार रहे हैं। कई अन्य लोगों ने कमेंट सेक्शन में दिल और आग इमोजी को शेयर किया है।

यहां देखें वीडियो

हाल ही में शनाया कपूर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया था। शनाया का पहले अकाउंट प्राइवेट था। शनाया के अकाउंट पब्लिक करते ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई गईं। खबरों की मानें तो शनाया जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं जिसकी वजह से शनाया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर ये बड़ा फैसला लिया।

देखें शनाया की खूबसूरत तस्वीरें

यहां पढ़ें

तापसी पन्नू ने 'शाबाश मिठू' की तस्वीरें शेयर करके कहा- 'गर्मी आ गई'

सीधे आदमी के लिए 'प्यार का इजहार' भी महाभारत लड़ने जैसा है, 70 के दशक की शानदार फिल्म 'छोटी सी बात' से जानिए

'थलाइवी' का गाना 'चली-चली' हुआ रिलीज जिसकी शूटिंग के लिए कंगना रनौत ने पानी में बिताए थे 24 घंटे

Latest Bollywood News