A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकीय सम्मान के साथ दी गई शशि कपूर को विदाई, अंतिम संस्कार से पहले तिरंगे में लपेटा गया शव

राजकीय सम्मान के साथ दी गई शशि कपूर को विदाई, अंतिम संस्कार से पहले तिरंगे में लपेटा गया शव

दिग्गज अभिनेता-फिल्म निर्माता शशि कपूर को मंगलवार को सांताक्रूज हिंदू अंत्येष्टि स्थल पर तिरंगे में लाया गया।

shashi kapoor- India TV Hindi
Image Source : PTI shashi kapoor

मुंबई: दिग्गज अभिनेता-फिल्म निर्माता शशि कपूर को मंगलवार को सांताक्रूज हिंदू अंत्येष्टि स्थल पर तिरंगे में लाया गया। उनका सोमवार को 79 की उम्र में निधन हो गया। शशि कपूर ने सोमवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शाम 5.20 बजे अंतिम सांस ली।

अमिताभ बच्चन, सलीम खान, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अनिल कपूर, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, संजय दत्त, रणबीर कपूर, नसीरुद्दीन शाह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सुप्रिया पाठक, शक्ति कपूर और सुरेश ओबेराय जैसी बॉलीवुड हस्तियां अंतिम संस्कार के समय उपस्थित थीं।

पृथ्वीराज कपूर के बेटे और राज कपूर व शम्मी कपूर के छोटे भाई शशि कपूर ने बाल कलाकार के रूप में काम करने के बाद, वर्ष 1961 में फिल्म 'धर्मपुत्र' के साथ बॉलीवुड में शुरुआत की थी।

उन्हें वर्ष 2011 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2015 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने ब्रिटिश अभिनेत्री जेनिफर केंडल से शादी की थी, जिनका सितंबर 1984 में निधन हो गया था।

शशि कपूर की एक बेटी संजना कपूर और दो बेटे कुणाल और करण कपूर हैं।

Latest Bollywood News